नगर निकाय चुनाव के प्रचार पर आज शाम 5 बजे के बाद लग जाएगा विराम, मतदान तक शराब की दुकानें रहेंगी बंद

हल्द्वानी। प्रदेश में चल रहे निकाय चुनाव को लेकर शुरू हुआ प्रचार मंगलवार की शाम पांच बजे बंद हो जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी अथवा उनके समर्थक चार से पांच लोगों को साथ लेकर ही बिना शोर शराबे के प्रचार कार्य कर सकेंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की गई थी जिसके तहत निकायों में 27 दिसंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई 23 जनवरी को मतदान और 25 जनवरी को मतणना होगी। मतदान में वैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जाएगा। जबकि निर्वाचन विभाग ने इस बार बैलेट पेपर में भी नोटा मतदान का ऑप्शन दिया है। प्रदेश में निष्पक्ष मतदान को लेकर निर्वाचन विभाग और पुलिस विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है।

राज्य के सौ नगर निकायों में 30.29 लाख मतदाता छोटी सरकार चुनेंगे। इसके साथ ही निकायों में संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों का निर्धारण भी कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने पूर्व में 102 नगर निकायों की मतदाता सूची जारी की थी। इस बीच दो निकायों नरेंद्रनगर (टिहरी) और किच्छा (ऊधम सिंह नगर) में परिसीमन की कार्यवाही पूर्ण न होने के मद्देनजर इनके चुनाव बाद में कराने का निर्णय लिया गया। 100 निकायों के लिए होने वाले चुनावों में 30.29 लाख मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

इस प्रकार राज्य में 100 नगर निकायों में चुनाव हो रहे हैं। इसके साथ ही आयोग ने अब इन निकायों की फाइनल मतदाता सूची भी जारी कर दी है। नगर निगम 11, नगर पालिका परिषद 43,नगर पंचायत के 46 सीटों पर चुनाव होना है।

राज्य निर्वाचन विभाग के आदेश पर राज्य आबकारी विभाग ने मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के उद्देश्य से निकाय चुनाव के मतदान की तिथि 23 जनवरी से 24 घंटे पूर्व से बंद रहेंगे और उन्हें मतदान की समाप्ति के बाद खोला जाएगा। इस तरह शराब के प्रतिष्ठान 23 जनवरी की शाम 5 बजे के बाद ही खुल सकेंगे। इसके बाद मतगणना की तिथि 25 जनवरी को शराब से संबंधित प्रतिष्ठान बंद रखे जाएंगे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन