कुमाऊं के सबसे बड़े हॉस्पिटल एसटीएच में डॉक्टरों की कमी, मरीजों को किया जा रहा है रेफर

हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों की कमी है। इनमें सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर भी शामिल हैं। अस्पताल की आईपीडी और ओपीडी में मरीजों की भीड़ रहती है। बेहद की कम डॉक्टरों से अस्पताल में मरीजों का उपचार किया जा रहा है। जिस वजह से स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रहीं हैं।

एसटीएच में मेडिसन विभाग में डॉक्टरों की कमी है। एक वरिष्ठ फिजिशियन का विगत दिनों देहरादून तबादला कर दिया गया था। बाल रोग विभाग में भी दो सीनियर डॉक्टर हैं जबकि एसटीएच के बाल रोग वार्ड की ओपीडी और आईपीडी में मरीजों की भीड़ रहती है। मनोचिकित्सा विभाग में भी यही हाल है। अब यहां केवल एक ही सीनियर डॉक्टर रह गईं हैं।

विगत माह एक साथ तीन डॉक्टरों ने मनोचिकित्सा विभाग छोड़ दिया था। यही हाल न्यूरोसर्जरी, आर्थोपेडिक्स आदि विभागों का है। यहां भी डॉक्टरों की भारी कमी है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के अनुसार विभिन्न विभागों में डॉक्टरों के करीब 90 पद खाली चल रहे हैं। अस्पताल में ओपीडी में प्रतिदिन औसतन 1500 मरीज आते हैं जबकि आईपीडी में करीब 400 मरीज भर्ती रहते हैं।

कम डॉक्टरों की वजह से एक ही डॉक्टर को कई मरीजों का उपचार करना पड़ता है। यह हाल तब है कि जब मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर का मानदेय बढ़ाकर 4.20 लाख रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। रेडियोलॉजी विभाग को भी सुपर स्पेशलिस्ट में शामिल किया गया है। तब भी डॉक्टरों की कमी है। प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि डॉक्टरों की नियुक्ति को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

बेस अस्पताल में भी यही हाल

सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल हल्द्वानी में भी यही हाल है। यहां डॉक्टर नहीं होने से नौ बेड का आईसीयू अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। हालांकि राहत की बात है कि अस्पताल के फिजिशियन और बाल रोग विभाग में डॉक्टरों की संख्या पर्याप्त है लेकिन त्वचा रोग विभाग, सर्जरी विभाग और हड्डी रोग विभाग में डॉक्टरों की कमी है। यहां अगर कोई डॉक्टर छुट्टी जाता है तो ओपीडी ही बंद करनी पड़ती है। बेस अस्पताल में भी एक दिन में 700 से 1000 मरीजों की ओपीडी रहती है। डॉक्टरों की कमी से यहां कई जरूरी सेवाएं बंद चल रहीं हैं।

Related Posts

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण