देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय में होगा दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय में उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) के सहयोग से 27 और 28 फरवरी 2025 को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन “ग्रीन सस्टेनेबल सॉल्यूशंस (ICGSS 2025)” विषय पर केंद्रित होगा।इस आयोजन का नेतृत्व स्कूल ऑफ एलाइड साइंसेज के रसायन विज्ञान विभाग और स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड टूरिज्म द्वारा किया जा रहा है।

समन्वयक डॉ. मनवीर सिंह और डॉ. पूनम सिंघल ने बताया कि यह सम्मेलन एक बहु-विषयक मंच प्रदान करेगा, जिसमें विज्ञान, प्रौद्योगिकी, होटल मैनेजमेंट, पर्यटन, और कृषि जैसे विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ और शोधकर्ता शामिल होंगे।

सम्मेलन के दौरान शोधार्थियों और प्राध्यापकों को अपने शोध पत्र प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। चयनित उत्कृष्ट शोध पत्रों को स्कोपस-इंडेक्स्ड शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी अपने शोध पत्र https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSewb21Tl-ydRgwqVNIYSvhp_2JCGm9naOheRpT8tsmzoyvZDA/viewform?usp=sf_link पर जाकर जमा करने के साथ ही पंजीकरण भी कर सकते हैं।

शोध पत्र सबमिशन और पंजीकरण फॉर्मसम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हरित और सतत समाधान पर ध्यान केंद्रित करना है। यह सम्मेलन शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों, और विशेषज्ञों को एक मंच प्रदान करेगा, जहां वे अपने विचारों और शोध कार्यों को साझा कर सकते हैं। साथ ही, यह कार्यक्रम हरित प्रौद्योगिकी, सतत विकास, और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नई संभावनाओं को उजागर करने में सहायक होगा।

सम्मेलन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग से संपर्क किया जा सकता है।

यह आयोजन न केवल शोधकर्ताओं को नई दिशाएं प्रदान करेगा, बल्कि सतत विकास के क्षेत्र में उत्तराखंड और भारत के योगदान को भी रेखांकित करेगा।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी बने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति, आज से संभालेंगे अतिरिक्त जिम्मेदारी, नियमित कुलपति की नियुक्ति तक रहेगा दायित्व

देहरादून। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी को कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह…

उत्तराखंड के शिवम् ढौंडियाल का सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के लिए चयन

देहरादून। उत्तराखंड के एग्रोप्रेन्योर, पर्यावरणविद् एवं विकास पेशेवर शिवम धौंडियाल का प्रतिष्ठित सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के प्रथम बैच के लिए चयन हुआ है। दुनिया के 35 देशों से प्राप्त करीब 1,200…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन