लालकुआं और बनभूलपुरा में हुई चोरियों का पुलिस ने किया खुलासा, 2 हिस्ट्रीशीटरों सहित 3 शातिर चोरों की हुई गिरफ्तारी

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद में अपराधो की रोकथाम एवं चोरियों के खुलासे हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र, सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी, सीओ लालकुंआ दीपशिखा अग्रवाल के नेतृत्व में चोरी के खुलासे हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा कोतवाली लालकुंआ व थाना वनभूलपुरा टीम द्वारा 2 चोरी के मामलों का खुलासा कर 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 16/01/2025 की रात्रि में हल्दूचौड़ क्षेत्र में अज्ञात चोर द्वारा अगल-बगल की दो दुकानो का ताला तोडकर गल्ले में रखे लगभग 4600 रुपया ,कुछ दर्द निवारक AVIL इंजेक्शन (08) तथा पानी की Modware स्टील की बोतल , बैंकी की चैकबुक , ए0टी0एम, इत्यादि चोरी कर लिए जाने के सम्बंध में दिनांक 17/01/25 को वादी त्रिलोचन पाठक पुत्र पीताम्बर दत्त पाठक निवासी डीना डी क्लास हल्दूचौड की तहरीर के आधार पर थाना लालकुआं में मु0 एफआईआर नं0 15/25 धारा 305(a)/331(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुंआ के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मुकदमे से सम्बन्धित चोर व चुराई गई सम्पत्ति की तलाश प्रारम्भ करते हुये 50-60 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गये तथा अलग-अलग सम्भावित स्थानो पर दबिशें दी गय।

लालकुआं पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत होने के 8 घण्टे के भीतर ही जयपुर बीसा के जंगल में बने मंदिर के पास से अभियुक्त प्रमोद आर्या उर्फ पिद्दा पुत्र बच्ची राम निवासी दीना डी क्लास हल्दूचौड कोतवाली लालकुआं जनपद नैनीताल उम्र-32 वर्ष को मय चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया ।

उक्त प्रमोद आर्या उर्फ पिद्दा कोतवाली लालकुआँ का हिस्ट्रीशीटर भी है, जो कि काफी लम्बे समय से लापता चल रहा था। अभियुक्त को मय माल के माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

बरामदगी का विवरण –

1- नकदी- कुल – 4599/- रुपया (जिसमें 3330 रुपये नोट व सिक्के रेजगारी 1269 रुपये )

2- एक अदद चैकबुक,

3- एक अदद ATM कार्ड SBI व

4- एक पानी की बोतल स्टील Modeware,

5- एक अदद आला नकब लोहा

पुलिस टीम –

1-उ0नि0 गौरव जोशी ,

2-अ0उ0नि0 प्रेमबल्लभ जोशी,

3-कानि0 अनिल शर्मा

4-कानि0 गुरमेज सिंह

परचून की दुकान से पैसो का गल्ला चोरी करने वाले 2 शातिर चोर गिरफ्तार, नगदी भी बरामद

हल्द्वानी। दिनाँक- 17/01/25 को वादी अनवार हुसैन पुत्र अशफाक हुसैन निवासी निकट हिमायल स्कूल चौधरी कॉलोनी गौजाजाली थाना बनभूलपुरा द्वारा थाना उपस्थित आकर तहरीर दी कि खुद की परचून की दुकान से 02 व्यक्तियो जुबैर व मलिक उर्फ चेटा द्वारा दुकान से पैसो का गल्ला चोरी कर ले जाने के संबन्ध मे थाना हाजा पर मु0 FIR NO-22/25 U/S 305 (A) BNS पंजीकृत कराया गया था।

पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए दिनांक 18/01/25 को माल मुल्जिममान की तलाश करते हुए 2 अभि0 गणो क्रमशः

1- जुबैर S/O मोबिन निवासी सफदर का बगीचा थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल उम्र 31 वर्ष तथा

2- शाहरुख उर्फ चेटा मलिक पुत्र अमीर अहदम उर्फ अमीर हुसैन निवासी दुर्गा मंदिर के पास बडी रोड इन्द्रानगर थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल उम्र 26 वर्ष को गोलाबाईपास रोड पर बने टीन सैट के प्रतीक्षालय से गिरफ्तार किया गया है।

जिनके कब्जे से चोरी के रुपये क्रमशः अभि0 जुबैर के कब्जे से चोरी के 1000/- रु0 बरामद हुए तथा अभि0 शाहरुख उर्फ चेटा मलिक के कब्जे से चोरी के 1200/- रु0 (कुल 2200 रु) बरामद हुए मुकदमा उपरोक्त मे बरामदगी के आधार पर अभियोग मे धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। अभियुक्त शाहरुख उर्फ चेटा मलिक जो थाना हाजा का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरुद्ध थाने पर कई मुकदमे पंजीकृत हैं अभि0 गण इससे पूर्व कई बार जेल जा चुके हैं अभियुक्तगणो को मय माल के मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । अभियुक्त गणो का अपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।

पुलिस टीम-

1- उ0 नि0 अनिल कुमार

2- कानि0 हरीश रावत

3- कानि0 मो0 अतहर

4- कानि0 मो0 आजम

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन