हल्द्वानी। प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा महिला सुरक्षा हेतु चलाए गए ऑपरेशन रोमियो एवं “नशे के विरुद्ध होटल, ढाबों में चलाए गए अभियान” के अंतर्गत लगातार कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके अंतर्गत मनचलों, नशाखोरी करने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर माहौल खराब करने वालों पर जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा व्यापक कार्यवाही की गई है। थाना प्रभारियों द्वारा होटल, ढाबा, कैफे और सार्वजनिक स्थानों चेकिंग अभियान के दौरान द कैफे क्रिस्टल में लोगों को चरस पीने देने पर मौके से 04 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
वहीं काठगोदाम के कुमाऊनी रसोईया रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब परोसने पर रेस्टोरेंट संचालक के कब्जे से शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया है।
इसके साथ ही, जिले में सट्टा, नशीले इंजेक्शन और अन्य नशीले पदार्थ बेचने में संलिप्त 07 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।





