हल्द्वानी में नारीमन तिराहा से गौलापुल काठगोदाम तक कल रहेगा रूट डाइवर्ट, देखिए क्या रहेगा डाइवर्ट प्लान

हल्द्वानी। दिनांक 17.01.2025 को समय 10:00 बजे से समय 16:00 बजे तक नारीमन तिराहा काठगोदाम पर विद्युत लाइन अंडरग्राउंड का कार्य करने के दौरान नारीमन तिराहा से गौलापुल काठगोदाम और गौलापुल काठगोदाम से नारीमन तिराहा तक यातायात प्रभावी रहेगा। आने जाने वाले वाहनों के लिए कुछ इस प्रकार से हैं रूट डाइवर्ट प्लान

भारी वाहनों हेतु डायवर्जन प्लान-

1- पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले एवं नारीमन तिराहा से गोलारोड की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन नारीमन तिराहा से डायवर्ट होकर कॉलटैक्स तिराहा से पनचक्की होते हुए लालडॉट / ऊँचापुल से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

2- बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन- मोतीनगर से डायवर्ट होकर गन्ना सेंटर होते हुए पंचायतघर से आरटीओर रोड का प्रयोग कर ऊँचापुल / लालडॉट तिराहा से पनचक्की होते हुए काठगोदाम से अपने गन्तब्य को जायेंगे। डिबेर कट तिराहा से डायवर्ट होकर शीतल होटल तिराहा होते हुए पंचायतघर से आरटीओ रोड का प्रयोग कर ऊंचापुल/लालडॉट तिराहे से पनचक्की होते हुए काठगोदाम से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

3- रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन पंचायतघर तिराहा से डायवर्ट होकर आरटीओ रोड होते हुए ऊँचापुल / लालडॉट तिराहा से पनचक्की होते हुए काठगोदाम से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

4- चोरगलिया रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन कुँवरपुर /खेड़ा चौराहा से डायवर्ट होकर गोलापुल होते हुए तीनपानी तिराहा से डिबेर कट होते हुए शीतल होटल तिराहे से पंचायतघर तिराहा से आरटीओ रोड का प्रयोग कर लालडॉट तिराहा से पनचक्की होते हुए काठगोदाम से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

5- बड़ी सब्जी मंडी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन बड़ी मण्डी द्वितीय गेट से सतवाल पैट्रोल पंप तिराहा होते हुए टीपी नगर तिराहा से पंचायतघर तिराहा होते हुए आरटीओ रोड का प्रयोग कर ऊँचापुल/लालडॉट तिराहा से पनचक्की होते हुए काठगोदाम से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

छोटे वाहनों का डायवर्जन-

1- पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले एवं गोला बाईपास रोड का प्रयोग कर गोलापार, बरेली रोड, रामपुर रोड एवं चोरगलिया रोड की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन- नारीमन तिराहा से कॉलटैक्स तिराहा होते हुए हाईडिल तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

2- बरेली रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन तीनपानी बाईपास तिराहा से मंडी तिराहा होते हुए मंगलपडाव से नैनीताल रोड होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

3- चोरगलिया रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन कुँवरपुर तिराहा /खेड़ा चौराहा से डायवर्ट होकर गोलापुल होते हुए बनभूलपुरा/तीनपानी तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

4- गोलापार रोड (खेड़ा, कुँवरपुर, कालीचौड़ आदि) से काठगोदाम की ओर आने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन खेड़ा चौराहा से तीनपानी तिराहा/गोलापुल होते हुए बनभूलपूरा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

5- गोलापार रोड से हेड़ाखान की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन काठगोदाम थाना बन बैरियर से अपने गन्तब्य को जा सकेंगे।

नोट-

नारीमन तिराहा से थाना काठगोदाम वन बैरियर व थाना काठगोदाम वन बैरियर से नारीमन तिराहा तक समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन