उत्तरायणी मेला शोभा यात्रा के दौरान कल शहर में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, देखिए रूट डाइवर्ट प्लान

हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरा नगर उत्तरायणी मेला से निकलने वाली शोभा यात्रा के दौरान डायवर्जन प्लान दिनांक 14-01-2025 को शोभा यात्रा प्रारम्भ होने से समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। यह यात्रा रुट उत्थान मंच हीरानगर से जेल रोड तिराहा -कालाढूंगी तिराहा-रोडवेज- तिकोनिया-वर्कशॉप लाइन ताज चौराहा-बाजार क्षेत्र-सिंधी चौक-कालाढूंगी तिराहा-जेल रोड तिराहा से उत्थान मंच हीरानगर के बीच रहेगा।

रोडवेज बसों एवं निजी बसों का डायवर्जन –

• रामपुर रोड/बरेली रोड/कालाढूंगी रोड से आने वाली समस्त प्रकार की बसें जब शोभा यात्रा कालाढूंगी तिराहा से रोडवेज चौराहा के मध्य रहेगी व वापसी में सिंधी चौराहा से कालाढूंगी तिराहा के मध्य रहेगी तब समस्त बसों को टीपी नगर तिराहा / होण्डा शोरूम तिराहा / लालडांट तिराहा पर रोका जायेगा। जब शोभा यात्रा रोडवेज चौराहा पास कर लेगी व वापसी के समय कालाढूंगी तिराहा पास कर लेगी तब समस्त बसें रोडवेज स्टेशन आ सकेंगी।

• पर्वतीय क्षेत्र से आने वाली समस्त रोडवेज / केमू की बसें नारीमन तिराहा से सीधे तिकोनिया चौराहा होते हुए नैनीताल बैंक से रोडवेज / केमू स्टेशन तक आ सकेंगी। जब शोभा यात्रा तिकोनिया चौराहा से वर्कशॉप लाईन की ओर टर्न करेगी तब समस्त बसों को हाईडिल तिराहा / डिग्री कॉलेज तिराहा पर रोका जायेगा।

• रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से रामपुर/बरेली रोड को जाने वाली समस्त रोडवेज बसें रोडवेज पूर्वी गेट से ताज चौराहा होते हुए गोलापुल से अपने गन्तब्य को जायेगी। जब शोभा यात्रा केमू स्टेशन से ताज चौराहा के मध्य रहेगी तब समस्त रोडवेज बसें रोडवेज पश्चिमी गेट से अपने गन्तब्य को जायेंगी।

• रोडवेज / केमू स्टेशन हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र/कालाढुंगी रोड को जाने वाली समस्त रोडवेज / केंमू की बसें रोडवेज पूर्वी गेट से वर्कशॉप लाईन होते हुए तिकोनिया से अपने गन्तब्य को जायेंगी। जब शोभा यात्रा तिकोनिया चौराहा से वर्कशॉप लाईन होते हुए केमू स्टेशन के मध्य रहेगी तब समस्त बसें रोडवेज पश्चिमी गेट होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगी।

छोटे वाहनों का डायवर्जन –

• जब शोभा यात्रा उत्थान मंच हीरानगर से प्रस्थान कर जेल रोड तिराहा के मध्य रहेगी व वापसी के समय जेल रोड तिराहा से उत्थान मंच हीरानगर के मध्य रहेगी तब लाईफलाईन तिराहा से जेल रोड तिराहा की ओर आने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन कैसर अस्पताल तिराहा / लाईफलाईन तिराहा से डायवर्ट होकर क्रियाशाला तिराहा होते हुए मुखानी चौराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे। लाईफलाईन तिराहा से जेल रोड तिराहा की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

• जब शोभा यात्रा उत्थान मंच हीरानगर से प्रस्थान कर जेल रोड तिराहा के मध्य रहेगी व वापसी के समय जेल रोड से उत्थान मंच हीरानगर के मध्य रहेगी तब जेल रोड तिराहा से जेल रोड की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहनों को जेल रोड तिराहा से डायवर्ट कर मुखानी चौराहा/ कालाढूंगी चौराहा की ओर भेजा जाएगा।

• रामपुर रोड से आने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन जब शोभा यात्रा कालाढुंगी चौराहा से तिकोनिया चौराहा के मध्य रहेगी व वापसी के समय सिंधी चौराहा से कालाढुंगी तिराहा के मध्य रहेगी तब आईटीआई तिराहा से डायवर्ट होकर कैंसर अस्पताल तिराहा होते हुए क्रियाशाला तिराहा से मुखानी चौराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

• जब शोभा यात्रा जेल रोड तिराहा से कालाढुंगी तिराहा के मध्य रहेगी तब नैनीताल बैंक तिराहा से स्टेडियम रोड होते हुए अर्बन बैंक तिराहा की ओर आने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन नैनीताल बैंक तिराहा से डायवर्ट होकर रोडवेज चौराहा से सीधे सिंधी चौराहा की ओर जायेंगे।

• पर्वतीय क्षेत्र से मैदानी क्षेत्र की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन जिन्हें रामपुर, रुद्रपुर, बरेली किच्छा व चोरगलिया आदि स्थानों की ओर जाना है। नारीमन तिराहा से डायवर्ट होकर गोलाबाईपास रोड का प्रयोग कर अपने गन्तब्य को जायेंगे व कालाढूगी रोड को जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन कॉलटैक्स / हाईडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा होते हुए चम्बल पुल से लालडॉट / ऊँचापुल चौराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।शोभा यात्रा के समय शहर क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक ओने की स्थित में व जब शोभा यात्रा तिकोनिया चौराहा से वर्कशॉप लाईन की ओर टर्न करेगी तब काठगोदाम क्षेत्र से हल्द्वानी शहर की ओर आने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन-

• कॉलटैक्स तिराहा/हाईडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा होते हुए चंबल पुल से लालडॉट तिराहा / ऊँचापुल तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

• महारानी होटल तिराहा से डायवर्ट होकर सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा होते हुए कुल्यालपुरा चौराहा / दोनहरिया तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

• जब शोभा यात्रा कालाढुंगी तिराहा से तिकोनिया चौराहा के मध्य रहेगी तब उक्त क्षेत्र में पड़ने वाले विभिन्न कटों से कोई भी वाहन मुख्य मार्ग (सड़क में) में प्रवेश नहीं करेगा।

• जब शोभा यात्रा तिकोनिया से वर्कशॉप लाईन होते हुए ताज चौराहा से सिंधी चौराहा के मध्य रहेगी तब सिंधी / सिटी चौराहा, कालाढूंगी चौराहा, रोडवेज चौराहा, एसडीएम कोर्ट तिराहा, तिकोनिया चौराहा व गोला पुल से बाजार क्षेत्र की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

• भोलानाथ स्टैण्ड कालाढुंगी रोड से संचालित होने वाले टैम्पो/ ई-रिक्शा को बालिका इंटर कॉलेज के सामने रोड के बांई ओर से संचालित किया जायेगा।

नोट- शोभा यात्रा का मार्ग जेल रोड तिराहा से कालाढुंगी तिराहा तक मुख्य मार्ग के दाहिनी ओर रहेगा व कालाढुंगी चौराहा से तिकोनिया तक एवं वापसी में सिंधी चौक से कालाढूंगी तिराहा तक मुख्य मार्ग के बांई ओर रहेगा।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन