रामनगर। प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा मिशन “ड्रग फ्री देवभूमि 2025” के अंतर्गत जिले में अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने हेतु सभी अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को कठोर दिशा निर्देश दिए गए हैं।
प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी के मार्गदर्शन, भूपेंद्र सिंह भंडारी , क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण तथा अरुण कुमार प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 12.01.25 को तुमड़िया डाम क्षेत्र में डाम किनारे अवैध रूप से शराब की 02 भट्टी चलाते हुए एक व्यक्ति अभियुक्त गुरप्यार सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी ग्राम कुआखेड़ा थाना बढ़पुरा जनपद बिजनौर उ0प्र0 को 400 लीटर कच्ची अवैध कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया।
मौके पर लगभग 6900 लीटर लहन को नष्ट किया गया आरोपी के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में मुकदमा एफआईआर न0-17/2025 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
बरामद समान-04 लोहे के ड्रम 04 एल्युमिनियम के पाइप 04 रबड़ के पाइप 04 मिट्टी की हांडी 06 प्लास्टिक के डब्बे 05 ट्यूब में 400 लीटर कच्ची शराब
गिरफ्तारी टीम-
उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार, चौकी प्रभारी मालधनचौड़, उ0नि0 सुनील धानिक, चौकी प्रभारी पीरूमदारा, उ0नि0 राजवीर नेगी, चौकी प्रभारी गिर्जिया, हेड कॉन्स्टेबल कुंवर पाल सिंह, कॉन्स्टेबल गोविंद सिंह, कॉन्स्टेबल विनीत चौहान, कॉन्स्टेबल रशीद, कॉन्स्टेबल दिनेश कुमार





