नशे के विरूद्ध नैनीताल पुलिस का जागरूकता अभियान जारी, बैनर, पोस्टर लगाकर लोगों को किया जागरूक

नैनीताल। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में नशा तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में जागरूक करने के लिये जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये है।

इसी क्रम में भूपेंद्र भंडारी क्षेत्राधिकारी रामनगर द्वारा ढेला क्षेत्र में स्थानीय ग्रामीणों को तथा दीपशिखा अग्रवाल द्वारा लालकुंआ क्षेत्र में नशे के विरुद्ध जन जागरूकता रैली का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया गया।

इसके अतिरिक्त उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रों में लगातार जागरूकता अभियान चलाते हुए आमजन को नशे के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं, रामनगर, हल्द्वानी, थानाध्यक्ष काठगोदाम, तल्लीताल, बनभूलपुरा, चोरगलिया एवं SOG प्रभारी के नेतृत्व में थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थानीय जनता, मजदूरों, महिलाओं, बच्चों, छात्र-छात्राओं को स्कूलों, बस्तियों, गाँव, मोहल्लो, स्थानीय बाज़ारो आदि में जाकर नशे से दूर रहने हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान थाना प्रभारियों के नेतृत्व में एवं SOG टीम द्वारा आमजनमानस को पोस्टर/ बैनर/ नुक्कड नाटक/रैली आदि के माध्यम से नशे के प्रति जागरूक किया गया। उपस्थित सभी को नशा मुक्ति शपथ भी दिलाई गयी।

सभी को नशे के दुष्प्रभावो की जानकारी देते हुए उन्हें नशे से दूर रहने हेतु जागरूक किया गया। स्थानीय व्यक्तियों को नशा न करने तथा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने हेतु शपथ दिलाई गई, अपने आसपास हो रहे अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाए जाने हेतु पुलिस को सूचित करने हेतु प्रेरित किया गया।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण