क्राइम ब्रांच अफसर बन महिला से डिजिटल अरेस्ट कर करोड़ों की ठगी

देहरादून। कुछ दिन पहले देहरादून की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पास फीडेक्स कुरियर से एक कॉल आई थी। कहा गया था कि आपका एक पार्सल है जो मुंबई से ताइवान के लिए भेजा गया था। इसके बाद डिजिटल अरेस्ट का खेल शुरू हुआ।

महिला को डिजिटल हाउस अरेस्ट कर एक करोड़ 70 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी को एसटीएफ की साइबर टीम ने यमुनानगर हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी ने मुंबई क्राइम ब्रांच, सीबीआई अफसर बनकर वीडियो कॉल और वॉइस कॉल के माध्यम से पीड़िता को डिजिटल अरेस्ट किया गया था

एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि देहरादून निवासी महिला ने कुछ दिन पहले शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पास फीडेक्स कुरियर से एक कॉल आई थी। कहा गया था कि आपका एक पार्सल है जो मुंबई से ताइवान के लिए भेजा गया था।
पार्सल पर आपका नाम, मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी लिखा है। कुरियर में अवैध दस्तावेज, पांच पासपोर्ट, पांच एटीएम कार्ड, एक लैपटॉप, पांच हजार यूएस डॉलर कैश, 200 ग्राम एमडीएमए नारकोटिक ड्रग और चार किलो कपड़े मिले हैं।

ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाकर गिरफ्तार करने की धमकी दी। आधार कार्ड नंबर पूछा और ठग ने बताया कि आपका आधार कार्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में कई बार इस्तेमाल हो चुका है।

कहा कि आपको मुंबई आकर केस में सहयोग करना होगा। या फिर ऑनलाइन माध्यम से बयान दर्ज कराने होंगे। इसके बाद ठग ने एप डाउनलोड करवाया। इसके बाद मुंबई की फर्जी क्राइम ब्रांच साइट पर कनेक्ट करवाकर वीडियो कॉल शुरू की गई।

वीडियो कॉल के दौरान बताया गया कि सारी जांच प्रक्रिया न्यायालय में पेश करने के लिए रिकॉर्ड की जाएगी। जिसमें दो घंटे से दो दिन लग सकते हैं। दरवाजा बंद रखने व किसी से भी बात करने से मना किया गया।

साथ ही डरा धमकाकर पैसा वेरिफिकेशन के लिए ट्रांसफर करने को कहा। कहा गया था कि जांच के बाद आपका सारा पैसा वापस कर दिया जाएगा।
एसटीएफ की साइबर टीम ने आरोपी मनी कुमार निवासी मधु कॉलोनी, यमुनानगर हरियाणा को यमुनानगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani
  • Related Posts

    प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी बने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति, आज से संभालेंगे अतिरिक्त जिम्मेदारी, नियमित कुलपति की नियुक्ति तक रहेगा दायित्व

    देहरादून। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी को कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह…

    उत्तराखंड के शिवम् ढौंडियाल का सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के लिए चयन

    देहरादून। उत्तराखंड के एग्रोप्रेन्योर, पर्यावरणविद् एवं विकास पेशेवर शिवम धौंडियाल का प्रतिष्ठित सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के प्रथम बैच के लिए चयन हुआ है। दुनिया के 35 देशों से प्राप्त करीब 1,200…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    • By Tanuja
    • September 20, 2026
    • 9 views
    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 8 views
    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 8 views
    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 9 views
    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 9 views
    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 11 views
    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन