धामी सरकार के सख्त भू कानून का असर, नैनीताल में 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार द्वारा लागू सख्त भू कानून के तहत नैनीताल जिले में कार्रवाई तेज हो गई है। भू कानून के उल्लंघन के 14 मामलों में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अब तक कुल 6.088 हेक्टेयर (लगभग 304 नाली) भूमि राज्य सरकार में निहित करने के आदेश जारी किए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई को भू कानून के उल्लंघन पर सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि जिले में विभिन्न प्रकार से भू कानून का उल्लंघन किया गया है। जांच में ऐसे मामले सामने आए, जिनमें बागवानी के उद्देश्य से खरीदी गई भूमि का निर्धारित प्रयोजन के लिए उपयोग नहीं किया गया। कुछ मामलों में एक ही परिवार द्वारा अलग-अलग सदस्यों के नाम पर नियमों के विपरीत निर्धारित सीमा से अधिक भूमि का क्रय किया गया।

वहीं कृषि प्रयोजन के लिए आवंटित भूमि पर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होती मिलीं। इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति (एससी) की भूमि का नियमों के विपरीत सामान्य वर्ग के व्यक्तियों को विक्रय तथा आवासीय प्रयोजन के लिए स्वीकृत भूमि का व्यावसायिक उपयोग किए जाने के मामले भी सामने आए।

इन सभी मामलों में भू कानून का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित भूमि को राज्य सरकार में निहित करने की कार्रवाई की गई है। प्रशासन के अनुसार भविष्य में इन भूमि का उपयोग जनहित एवं सार्वजनिक प्रयोजनों के लिए किया जाएगा।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा भूमि के क्रय-विक्रय को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और कानूनसम्मत बनाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भू कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता के निर्देश

नैनीताल। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने शुक्रवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत नैनीताल जिला मुख्यालय स्थित तीन बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग कार्यालय,…

भू-कानून उल्लंघन पर 250 वर्ग मीटर भूमि राज्य सरकार में निहित, जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ने जारी किए आदेश

नैनीताल। जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल ने भू-कानून के उल्लंघन के एक मामले में ग्राम सतबूंगा की 250 वर्ग मीटर भूमि राज्य सरकार के पक्ष में निहित करने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

धामी सरकार के सख्त भू कानून का असर, नैनीताल में 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित

  • By Tanuja
  • August 8, 2026
  • 2 views
धामी सरकार के सख्त भू कानून का असर, नैनीताल में 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित

आई जी कुमाऊं की अध्यक्षता में जनसंवाद कार्यक्रम हुआ आयोजित, “देवभूमि का सुरक्षा कवच” अभियान के माध्यम से कई सुरक्षाओं एवं नशामुक्त उत्तराखण्ड का दिया सन्देश

  • By Tanuja
  • August 8, 2026
  • 3 views
आई जी कुमाऊं की अध्यक्षता में जनसंवाद कार्यक्रम हुआ आयोजित, “देवभूमि का सुरक्षा कवच” अभियान के माध्यम से कई सुरक्षाओं एवं नशामुक्त उत्तराखण्ड का दिया सन्देश

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विविध कार्यक्रमों का शुभारम्भ

  • By Tanuja
  • August 7, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विविध कार्यक्रमों का शुभारम्भ

विकास भवन सभागार में “आपदा जोखिम न्यूनीकरण” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

  • By Tanuja
  • August 7, 2026
  • 4 views
विकास भवन सभागार में “आपदा जोखिम न्यूनीकरण” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता के निर्देश

  • By Tanuja
  • August 7, 2026
  • 7 views
आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता के निर्देश

गोला गेट बिंदुखत्ता में कच्ची शराब की तस्करी का भंडाफोड़, 116 पाउच कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • August 7, 2026
  • 6 views
गोला गेट बिंदुखत्ता में कच्ची शराब की तस्करी का भंडाफोड़, 116 पाउच कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार