उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के प्रो. आशुतोष भट्ट एवं अनुराग भट्ट को नवाचार के लिए पेटेंट प्राप्त

हल्द्वानी। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी को एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। विश्वविद्यालय के कंप्यूटर आईटी विभाग में सहायक निदेशक अनुराग भट्ट तथा स्कूल ऑफ वोकेशनल स्टडीज के निदेशक प्रो. आशुतोष कुमार भट्ट को उनके अभिनव नवाचार “कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित हृदय रोग जोखिम दृश्यांकन एवं विश्लेषण प्रणाली” के लिए भारत सरकार द्वारा डिजाइन पेटेंट प्रदान किया गया है। यह पेटेंट डिजाइन्स एक्ट, 2000 एवं डिज़ाइन्स नियम, 2001 के अंतर्गत पंजीकृत किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त डिज़ाइन का पंजीकरण डिजाइन संख्या 498410-001 के अंतर्गत 13 अप्रैल 2026 को श्रेणी 24-01 में किया गया, जिसकी प्रमाणन तिथि 11 जून 2026 है। यह अभिनव प्रणाली कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं उन्नत डेटा दृश्यांकन तकनीकों के माध्यम से हृदय रोग से संबंधित जोखिमों का वैज्ञानिक विश्लेषण एवं स्पष्ट दृश्य प्रस्तुतीकरण उपलब्ध कराती है। इस पेटेंट में अनुसंधान दल के रूप में अनुराग भट्ट एवं प्रो. आशुतोष कुमार भट्ट के नाम सम्मिलित हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यह नवाचार कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित स्वास्थ्य सेवाओं, डिजिटल हेल्थकेयर तथा चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

अनुराग भट्ट एवं प्रो. आशुतोष कुमार भट्ट की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी, पत्रकारिता विभाग के निदेशक प्रो. राकेश रयाल, प्रो. जीतेंद्र पाण्डे व कुलसचिव डॉ० खेमराज भट्ट सहित विश्वविद्यालय परिवार के समस्त शिक्षाविदों एवं सहकर्मियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा इसे उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की शोध एवं नवाचार परंपरा के क्रम में नवीन उपलब्धि बताते हुए कहा कि इस प्रकार के अनुसंधान राष्ट्रीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Related Posts

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण