ऑपरेशन प्रहार के तहत कुमाऊं पुलिस की बड़ी सफलता, 1.121 किलोग्राम अवैध चरस के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “लक्ष्य नशा मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान के अंतर्गत संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कुमायूँ पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.121 किलोग्राम अवैध चरस के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस महानिरीक्षक, कुमायूँ परिक्षेत्र श्रीमती निवेदिता कुकरेती के निर्देशन में परिक्षेत्रीय एस.ओ.टी.एफ. कुमायूँ एवं कोतवाली हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम ने दिनांक 14 जुलाई 2026 को गांधी इंटर कॉलेज रोड, तरणताल के निकट, हल्द्वानी क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.121 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई।

बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त- अनिकेत बाल्मीकि पुत्र हरकेश बाल्मीकि,निवासी: गांधीनगर, वार्ड नंबर-27, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल। उम्र: 32 वर्ष

संयुक्त पुलिस टीम- प्रभारी, एस.ओ.टी.एफ. कुमायूँ रेंज एवं उनकी टीमउपनिरीक्षक मनोज कुमार, कोतवाली हल्द्वानी, जनपद नैनीताल

कुमायूँ पुलिस का संदेशकुमायूँ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “लक्ष्य नशा मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान के तहत संचालित “ऑपरेशन प्रहार” पूरी प्रभावशीलता के साथ लगातार जारी है। मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।

कुमायूँ पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशा एवं मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना को तत्काल पुलिस के साथ साझा करें। आपकी सतर्कता और सहयोग से ही नशा मुक्त उत्तराखण्ड के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है।

Related Posts

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 10 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण