रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले अलर्ट मोड पर नैनीताल पुलिस, एसएसपी नैनीताल ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

हल्द्वानी। आज दिनांक 24.02.2026 को रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में माननीय सुप्रीम कोर्ट के अहम फैसले से पूर्व SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस पूर्ण अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था हेतु आवश्यक प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी स्वयं मैदान में उतरकर पुलिस बल को फ्रंट से लीड कर रहे है। कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयत्न करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

निर्णय के उपरांत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु निम्न लिखित पुलिस बल तैनात किया गया है:–

  • Add SP- 03
  • COs- 02
  • Ins/SOs- 11
  • SIs/Add SI- 27
  • हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल- 55
  • 1 कंपनी IRB
  • 1 प्लाटून डेढ़ सेक्शन पीएसी इसके अतिरिक्त दंगा नियंत्रण वाहन, फायर टेंडर, BDS, सीपीयू की टीमें तैनात हैं।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था-

● जनपद में वृहद सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

● जनपद की सीमाओं पर सघन चेकिंग की जा रही है।

● संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

● संदिग्धों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

● सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर बनाए हुए हैं।

● अवांछनीय तत्वों की लगातार चेकिंग की जा रही है।

● बिना आईडी तथा अनावश्यक घूमने वालों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है।

● AREA DOMINATION की कार्यवाही गतिमान है।

एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल, निरीक्षक एलआइयू ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा,सहित अन्य राजपत्रित/ अराजपत्रित अधिकारियो ने भी मोर्चा सम्भाला है।

एसएसपी ने आमजन से सर्वोच्च न्यायालय के आगामी फैसले का सम्मान करने की अपील करते हुए स्पष्ट संदेश दिया।

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस कड़ी से कड़ी कार्यवाही करेगी। सोशल मीडिया पर भी नैनीताल पुलिस की पैनी नजर है, अफवाह/ भ्रामक सूचनाओं को प्रसारित करने वालों तथा अनर्गल बयानबाजी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Related Posts

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण