सनसनीखेज हत्या का नैनीताल पुलिस की टीम ने किया खुलासा, इन कारणों के चलते बड़े भाई ने ही लौटे से वार कर की थी हत्या

हल्द्वानी। दिनांक 04.02.2026 की रात्रि को वादी अंकित जायसवाल पुत्र संजय जायसवाल निवासी राम मन्दिर बगीचा बरेली रोड हल्द्वानी नैनीताल द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में एक तहरीर दी कि दिनांक 03.02.2026 को समय 11 बजे रात्रि वादी के चाचा संदीप जायसवाल ने वादी के घर पर आकर छोटे चाचा सोनू जायसवाल के साथ मारपीट की जिससे उनको गम्भीर चोटें आई और उसके छोटे चाचा की मृत्यु हो गई। वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना व0उ0नि0 रोहताश सिंह सागर हल्द्वानी द्वारा की जा रही है।

उक्त सनसनीखेज हत्या की घटना के तत्काल अनावरण हेतु डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद नैनीताल द्वारा संज्ञान लेते हुए हत्या के कारणों का शीघ्र अनावरण तथा गिरफ्तारी के सख्त दिशा – निर्देश दिए गए।

इस आदेश के क्रम में मनोज कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में विजय सिंह मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया तथा फोरेन्सिक टीम द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक भौतिक साक्ष्य संकलित किये गए।

पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी–पतारसी, घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर मात्र 04 घण्टे के भीतर नामजद अभियुक्त संदीप जायसवाल पुत्र स्व0 लल्लन प्रसाद जायसवाल निवासी राम मन्दिर बगीचा बरेली रोड हल्द्वानी नैनीताल को मय एक अदद रिवालवर 32 बोर मय 2 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

उक्त बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली हल्द्वानी में आर्म्स एक्ट में भी अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

नाम पता अभियुक्त – संदीप जायसवाल पुत्र स्व0 लल्लन प्रसाद जायसवाल निवासी राम मन्दिर बगीचा बरेली रोड हल्द्वानी नैनीताल।

बरामदगी – 1अदद रिवाल्वर 32 बोर मय 2 अदद जिन्दा कारतूस व हत्या में प्रयुक्त लोटा

पूछताछ:- अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि वह वर्तमान में जमानत में चल रहा था। अभियुक्त के छोटे भाई की तबियत काफी खराब थी। आर्थिक तंगी के कारण उसका इलाज कराने में कठिनाई हो रही थी, जिस कारण उसने रात को शराब पीकर गुस्से में आकर अपने भाई के साथ मारपीट की, जिससे उसके छोटे भाई की मृत्यु हो गई।

गिरफ्तारी टीम-

  1. विजय सिंह मेहता – प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी
  2. व0उ0नि0 रोहताश सिंह सागर –कोतवाली हल्द्वानी
  3. उ0नि0 रविन्द्र राणा – प्रभारी चौकी मेडिकल
  4. उ0नि0 कृपाल सिंह – चौकी प्रभारी हीरानगर
  5. कानि0 मौ0 अजहर – कोतवाली हल्द्वानी
  6. कानि0 जगदीश भण्डारी – कोतवाली हल्द्वानी

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 5 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश