महिला की आपत्तिजनक फोटो/ वीडियो वायरल कर धमकाने वाले फरार आरोपी को लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार

लालकुआं। दिनांक 29.07.2025 को पीड़िता द्वारा थाना लालकुआं में एक व्यक्ति द्वारा फर्जी आई0 डी0 बनाकर पीड़िता की आपत्तिजनक वीडियो व तस्वीर अमर्यादित शब्दो के साथ अपलोड करने, व अकाउंट बन्द करने के एवज मे पीड़िता पर निजी फोटो व वीडियो भेजने के लिए दबाव बनाना/ धमकाने तथा पीड़िता के भाई व पिता को जान से मारने की धमकी देने के संबंध में तहरीर दी गई।

उक्त तहरीर के आधार पर कोतवाली लालकुआं में मु0एफ0आई0आर0 नंबर 153/25 धारा 77/79/351 (3) बी0एन0एस0 व 66 (सी)/67(ए) आईटी एक्ट बनाम सत्यम कुमार गुप्ता पुत्र अशोक कुमार गुप्ता निवासी दमदाहा जिला पूर्णिया बिहार उम्र- 20 वर्ष पंजीकृत कर विवेचना निरीक्षक ललिता पांडे के सुपुर्द की गई। अभियुक्त उपरोक्त लगातार फरार चल रहा था।

एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम गठित कर अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, एसपी/ क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी–पतारसी तथा सर्विलांस की मदद से उक्त अभियुक्त सत्यम कुमार गुप्ता उपरोक्त को रोहतक झज्जर मार्ग हरियाणा से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त की तलाशी लेने पर उक्त के कब्जे से एक मोबाईल फोन मॉडल नं0 Moto g 35, 5G बरामद हुआ, फोन की गैलरी में पीड़िता के निजी विडियो डाउनलोड फोल्डर में मौजूद मिले। इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम-

1-उ0नि0 शंकर नयाल

2-कानि0 गुरमेज सिंह

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मंत्री सौरभ बहुगुणा का मुकेश बोरा ने जताया आभार, 55 हजार दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को मिली बड़ी राहत

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा की पहल पर दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को बड़ी राहत मिली है। बरसात और देवीय आपदा की परिस्थितियों तथा आगामी…

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट के निधन से शोक की लहर

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के संचालक मंडल सदस्य एवं धारी-पोखराढ़ निवासी किशन सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन से दुग्ध संघ एवं प्रबंध कमेटी सहित अधिकारी एवं कर्मचारीगण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन