धार्मिक स्थलों पर हो, भीड़ नियंत्रण ताकि भगदड़ से बचा जा सके : मंडलायुक्त रावत

हल्द्वानी। मंडलायुक्त दीपक रावत ने प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भीड़ नियंत्रण तथा धार्मिक यात्राओं को सरल, सुखद और सुरक्षित बनाने हेतु कुमाऊं मंडल के सभी डीएम, एसएसपी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक वीडियो कॉन्फ्रेनिंग के माध्यम से की गई।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि विभिन्न जनपदों में स्थित धार्मिक स्थलों यथा-कैंची धाम, मां गर्जिया देवी, जागेश्वर, मां पूर्णागिरी,हाट कालिका, बागनाथ आदि प्रमुख धार्मिक स्थलों में दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भीड़ एवं व्यवस्था प्रबंधन के प्रभावी उपाय किए जाएं।

धार्मिक स्थलों पर क्षमता के आधार पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का पूर्वानुमान लगाते हुए चरणबद्ध तरीके से श्रद्धालुओं को नियंत्रित संख्या में धार्मिक स्थल के परिसर में प्रवेश की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाय।

श्रद्धालुओं के जन-समूह को नियंत्रित करने हेतु पर्याप्त मानव संसाधन, सुरक्षा व्यवस्था एवं महत्वपूर्ण पर्वो पर विशेष सुरक्षा एवं प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। भीड़ की रियल-टाइम मॉनिटरिंग हेतु सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाए तथा महत्वपूर्ण स्थानों पर हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरे लगाए जाएं।

मजबूत बैरिकेट्स की व्यवस्था की जाए। शॉर्ट टर्म कार्यों जैसे बैरिकेडिंग, पार्किंग प्रबंधन, पैदल मार्ग की सुगमता, दिशा-पट्टीकरण, प्रथम चिकित्सा व्यवस्था आदि को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए एवं संबंधित विभाग नियमित रूप से इसकी निगरानी सुनिश्चित करें।

भविष्य की स्थायी व्यवस्था हेतु लॉन्ग टर्म परियोजनाओं के प्रस्ताव तैयार कर 15 दिन के भीतर भेजे जाएं, जिनमें यातायात व्यवस्था सुधार, पार्किंग क्षमता एवं विस्तार, सड़क चौड़ीकरण, आपदा सुरक्षा उपकरण, तकनीकी एकीकरण एवं इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम सम्मिलित हों।

उन्होंने निर्देश दिए कि सुरक्षात्मक तथा बुनियादी ढांचे की कमी का आंकलन करते हुए मूलभूत सुविधाओं यथा पेयजल, शौचालय, प्राथमिक उपचार, बैरिकेट्स, पार्किंग एवं प्रतीक्षालय / विश्राम स्थल इत्यादि सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाय।

उन्होंने निर्देश दिए कि आधुनिक डिजीटल सुविधाओं यथा एआई आधारित हेड काउंट एवं घनत्व निगरानी उपकरणों, वास्तविक समय निगरानी प्रणाली व सेंसर सहित इंटरनेट ऑफ थिंग्स उपकरण एवम् सर्विलांस सिस्टम आदि को उपयोग में लाया जाएं।

आपदा/आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने हेतु कार्य योजना तथा स्थानीय पुलिस/अग्नि शमन सेवा और एस.डी.आर.एफ. के साथ समन्वय स्थापित किया जाय एवं आपातकालीन निकासी मार्ग की व्यवस्था की जाय। विद्युत सुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करते हुए ऑडिट का प्राविधान किया जाय।

धार्मिक यात्रा सबंधी दीर्घकालिक एवं तत्कालिक कार्यों को श्रेणीबद्ध करते हुए तत्काल प्रारम्भ किए जाने वाले कार्यों को त्वरित गति से सम्पादित किया जाय।

इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि आवश्यकता अनुसार क्रेन, जेसीबी एवं अन्य यांत्रिक संसाधनों की डिमांड अग्रिम रूप से करें ताकि स्थल पर किसी भी आपात स्थिति में तुरंत उपयोग किया जा सके। उन्होंने मेले एवं विभिन्न पर्वों के दौरान कैंचीधाम में होने वाली अधिक भीड़ के नियंत्रण हेतु हल्द्वानी से सटल सेवा शुरू करने के लिए पार्किंग स्थल भी चयनित करने के निर्देश दिए।

वीसी में एसएसपी नैनीताल डॉ.मंजूनाथ टीसी ने कैंची धाम, गर्जिया देवी मंदिर से संबंधित, जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने मां पूर्णागिरी मंदिर से सम्बन्धित तथा जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह ने जागेश्वर धाम से संबंधित विभिन्न विषयों एवं तैयारियों से संबंधित जानकारियों के बारे में विस्तार से बताया।

वीसी में जिलाधिकारी उधमसिंह नगर नितिन भदौरिया अल्मोड़ा अंशुल सिंह, चंपावत मनीष कुमार,पिथौरागढ़ आशीष भटगाई, बागेश्वर आकांक्षा कोंडे, एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी सहित सभी जिलों के एसपी, एसएसपी अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से गौलापार क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों के दुग्ध उत्पादकों को करीब ढाई करोड़ धनराशि दुग्ध खरीद के 22 लाख रुपये…

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 3 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 13 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार