एसएसपी नैनीताल की बड़ी कार्यवाही, लालकुआं थाने की महिला दरोगा निलंबित

लालकुआं। उत्तराखंड पुलिस में महिला अपराध से जुड़े एक गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने लालकुआं थाने में तैनात महिला उपनिरीक्षक अंजू नेगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई दुष्कर्म के एक मामले की विवेचना में आरोपी को अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोपों के बाद की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अक्टूबर 2025 में लालकुआं थाने में एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की विवेचना की जिम्मेदारी महिला उपनिरीक्षक अंजू नेगी के पास थी।

आरोप है कि विवेचना के दौरान उन्होंने आरोपी भगवत सरण को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया, जिससे निष्पक्ष जांच पर सवाल खड़े हो गए।

मामले की विभागीय स्तर पर की गई आंतरिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने सख्त रुख अपनाते हुए महिला दरोगा को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उत्तराखंड पुलिस महिला सुरक्षा और महिला अपराध से जुड़े मामलों को लेकर बेहद संवेदनशील है। ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही, ढिलाई या पक्षपात को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी अधिकारी महिला अपराध के मामलों में दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

नैनीताल आंचल दुग्ध संघ में हरिश्चंद्र अवस्थी को भावभीनी विदाई, 39 वर्षों की सेवाओं को किया याद

लालकुआं। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के यांत्रिक अनुभाग में अवर अभियंता पद पर कार्यरत हरिश्चंद्र अवस्थी के सेवानिवृत्त होने पर दुग्ध संघ परिवार की ओर से सम्मान…

लालकुआं पुलिस टीम द्वारा 125 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

लालकुआं। मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन–2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध अभियान चलाया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण