उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की अभिनव पहल, पुराने शासकीय वाहन में सजी उत्तराखण्ड की लोक-संस्कृति

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा अपनी रचनात्मक और सांस्कृतिक सोच का परिचय देते हुए एक पुराने शासकीय वाहन को उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक-संस्कृति के रंगों और प्रतीकों से सुसज्जित किया गया। इस पहल के माध्यम से विश्वविद्यालय ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि अनुपयोगी मानी जाने वाली वस्तुएँ भी रचनात्मक दृष्टिकोण से उपयोगी और आकर्षक बनाई जा सकती हैं।

इस विशेष रूप से सुसज्जित वाहन का लोकार्पण मुख्य अतिथि, नगर-निगम हल्द्वानी के महापौर गजराज सिंह बिष्ट द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की यह पहल समाज के लिए प्रेरणादाई है, क्योंकि यह दर्शाती है कि पुरानी वस्तुएँ भी हमारे लिए कितनी महत्वपूर्ण हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों में यह संदेश जाएगा कि जो वस्तु हमें निष्प्रयोज्य लगती है, उसे भी नवाचार और सृजनात्मक सोच के माध्यम से पुनः उपयोग में लाया जा सकता है। साथ ही यह प्रयास उत्तराखण्ड की लोक-संस्कृति के संरक्षण की दिशा में भी एक सराहनीय कदम है।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि यह पहल स्मृति और संस्कृति—दोनों को संरक्षित करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह रचनात्मक प्रयोग इस बात का उदाहरण है कि प्रयोजनहीन समझी जाने वाली वस्तुओं को भी नवाचारी विचारों से नया और आकर्षक स्वरूप दिया जा सकता है।

लोकार्पण कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन विश्वविद्यालय के कुलसचिव खेमराज भट्ट द्वारा किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक, समस्त विद्याशाखाओं के निदेशक, शिक्षक, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय में यह जिम्मेदारी गृह विभाग को सौम्पी गई थी।

विश्वविद्यालय की यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण और पुनः उपयोग की भावना को प्रोत्साहित करती है, बल्कि उत्तराखण्ड की लोक-संस्कृति को आमजन और युवाओं तक पहुंचाने का भी एक प्रभावी माध्यम बनकर सामने आई है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से गौलापार क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों के दुग्ध उत्पादकों को करीब ढाई करोड़ धनराशि दुग्ध खरीद के 22 लाख रुपये…

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 3 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 13 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार