आयुक्त ने खोदे गए सड़कों का कार्य समय पर पूरा करने के एडीबी के प्रोजेक्ट मैनेजर को दिए निर्देश

हल्द्वानी। आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने मंगलवार को उत्तराखण्ड अर्बन सेक्टर डेवलेपमेंट एजेन्सी (यू.यू.एस.डी.ए) के द्वारा हल्द्वानी नगर सीवर, पेयजल के लिए जो सड़कें खोदी गई हैं उन्हें समयसीमा के भीतर पूर्ण नहीं करने पर कड़ी आपत्ति जताई, उन्होंने मौके पर कहा कि कार्य पूर्ण नही होने पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जायेगी।

आयुक्त ने एडीबी के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिये जिन मार्गां पर सड़क की खुदाई का कार्य किया जा रहा है उक्त मार्ग को तत्काल पुनः स्थापित (रिस्टोर) किया जाए।

मौके पर जिन मार्गां पर कार्य हो रहा था साइनेज बोर्ड नही होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने एडीबी के प्रोजेक्ट मैनेजर को फटकार लगाते हुए कहा कि भविष्य में जहां भी कार्य होगा वहां पर बोर्ड लगाया जाए उसमें कार्य कम प्रारम्भ हुआ, कार्य कब समाप्त होगा तथा सम्बन्धित अधिकारी का मोबाइल नम्बर अवश्य हो जिससे कि आम आदमी को समस्या होने पर अवगत करा सकता है।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर एडीबी को निर्देश दिए कि सम्बन्धित ठेकेदार द्वारा जो घोर लापरवाही की गई है उसके विरूद्व नियमानुसार पेनाल्टी लगाई जाए।

आयुक्त ने कहा कि काफी बार चेतावनी देने के पश्चात भी कार्यवाही नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर को फटकार लगते हुए कहा कि भविष्य में जो भी बैठकें होंगी वह कार्यालय में नही होंगी जिन क्षेत्रों में कार्य चल रहा है उसी स्थान पर होगी।

निरीक्षण के दौरान पार्षद एवं स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि उनके क्षेत्र में जो सड़क खोदी गई हैं, लगभग 6 माह से खोदी है जिस पर कोई कार्य नहीं हुआ है। आयुक्त ने मौके पर एडीबी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमित कार्यां की निगरानी की जाए।

आयुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अमरावती मुख्य मार्ग पर जो भी सड़क के किनारे ठेले लगाए जाते हैं उन्हें तत्काल मार्ग से हटाया जाए ताकि ठेले मार्ग पर लगने से आवागमन हेतु आम आदमी को परेशानी होती है साथ ही दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है।

आयुक्त के निरीक्षण के दौरान जिन क्षेत्रों पर सडक खोदी गई थी मौके पर कोई भी मजदूर कार्य करता नही मिला जिस पर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। वर्तमान मेंं हल्द्वानी शहर में सीवरेज एवं पेयजल एवं सड़क मार्ग बनाने हेतु यू.यू.एस.डी.ए द्वारा तिरूपति एजेन्सी को कॉन्टेक्ट दिया गया है तिरूपति एजेन्सी द्वारा अन्य 22 कान कांट्रेक्टरों को ठेका दिया हुआ है।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने सड़क दुर्घटना में पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और दुख व्यक्त किया और कहा कि उन्हें हर सम्भव मदद दिलाई जाएगी।

निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, प्रोजेक्ट मैनेजर ब्रिडकुल कुलदीप सिंह, एसपी सिटी मनोज कतियाल, पार्षद चंदन मेहता, विनोद दानी के साथ ही स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Related Posts

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण