भीमताल में पंचायत की बैठक रही सौहार्दपूर्ण , ब्लॉक प्रमुख ने शिक्षा, सड़क व पेयजल के लंबित कार्यों को गुणवत्ता से पूर्ण करने के दिए निर्देश

भीमताल। विकास खंड सभागार में आज क्षेत्र पंचायत समिति बीडीसी की त्रैमासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक की शुरुआत में पिछले बैठक के कार्यों की समीक्षा की गई।

इस दौरान बीडीसी सदस्यों एवं ग्राम प्रधानो ने अपने-अपने गांवों में शिक्षा,सड़क और पेयजल की खराब स्थिति पर नाराजगी जताई। सदस्यों ने जल जीवन मिशन योजना पर आरोप लगाया कि कई योजनाओं में बोरिंग हो गई किंतु गांवों को पानी नहीं मिल रहा कई स्थानों पर नल खुले में छोड़े गए हैं बैठक में क्षेत्र के विकास के लिए बजट प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

प्रमुख ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे भीमताल में लंबित पड़े सड़क निर्माण कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करें। विद्युत विभाग को ग्रामीणों घरों के पास से जा रही लाइनों को हटाने एवं पोल बदलने के निर्देश दिए। बैठक में सदस्यों ने उद्यान विभाग के जिम्मेदार अधिकारी के उपस्थित न होने पर विभाग से चर्चा करने से इनकार कर दिया सदस्यों ने नदारद रहने वाले अधिकारी को कारण बता कर सदन को अवगत करा कर स्पष्ट करने को कहा।

मुख्य विकास अधिकारी ने मनरेगा के संशोधित वि बी जी राम जी की विस्तृत जानकारी दी। प्रमुख ने कहा पूरी तैयारी के साथ जनप्रतिनिधि आए थे अधिकारियों को तर्क पूर्ण अपनी बाते रखी है। नए आगंतुक जनप्रतिनिधि भी पूर्ण तैयारी से आए क्षेत्र पंचायत की बैठक महत्वपूर्ण है धरातल में विकास कार्य उतारने के लिए छेत्र पंचायत की बैठक महत्वपूर्ण समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है।

प्रमुख ने शांति पूर्ण बैठक सम्पन्न कराने के लिए सभी जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया ब्लॉक प्रमुख ने आश्वासन दिया कि सभी प्रस्तावों पर प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाएगा।

बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख उमेश पलड़िया, कनिष्ठ प्रमुख रागिनी आर्य, सीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी जिला पंचायत सदस्य विपिन जंतवाल, ग्राम प्रधान लक्ष्मण गंगोला, जया बोहरा, राधा कुल्याल, मुकेश पलड़िया, मुन्नी देवी, इंदर मेहता प्रदीप कुमार, खुशाल, देवेंद्र सिंह प्रकाश आर्य, बीडीसी उमा देवी, गीता आर्या, अंकित आर्य, मुकेश मेहरा, सावित्री शर्मा, अंजू पांडे बीडीओ हर्षित गर्ग, सहायक पंचायत अधिकारी असलम अली सहित अन्य जनप्रतिनिधि, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, जल संस्थान, जल निगम, स्वास्थ्य, कृषि, विद्युत, बाल विकास, जमरानी बांध विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

भीमताल भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने नए कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भीमताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भीमताल नगर को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से पांच नए कूड़ा वाहनों को…

18 करोड़ 22 लाख से बनेगा काठगोदाम से दानीजाला अमृतपुर बाईपास मोटर मार्ग

भीमताल। विधायक व कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा काठगोदाम से रानीबाग के बीच गुलाब घाटी के पास हमेशा जाम की स्थति बनी रहती थी, जिस कारण भीमताल विधानसभा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश