SDRF उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का क्षण, अमेरिकी दूतावास द्वारा किया गया सम्मानित

देहरादून। सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी के कुशल एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में SDRF द्वारा किए गए क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व उत्तराखंड पुलिस का नाम गौरवान्वित क्षण रहा। साहसिक, त्वरित एवं मानवीय रेस्क्यू अभियानों के लिए अमेरिकी दूतावास द्वारा SDRF उत्तराखंड पुलिस को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उत्तराखंड में पर्यटन के दौरान कठिन एवं विषम परिस्थितियों में फंसे अमेरिकी पर्यटकों सहित अन्य विदेशी नागरिकों के सरक्षित एवं सफल रेस्क्यू अभियानों के लिए प्रदान किया गया। चमोली जनपद के माउंट चौखंबा में फंसी दो विदेशी महिला टेकरों, बद्रीनाथ क्षेत्रान्तर्गत वसुधारा में फंसे विदेशी टेकर तथा गंगोत्री जैसे दुर्गम एवं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में संचालित रेस्क्यू ऑपरेशनों का प्रभावी संचालन, समन्वय एवं मार्गदर्शन सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी के नेतृत्व में किया गया, जिसके परिणामस्वरूप सभी ऑपरेशन सुरक्षित, सुनियोजित एवं समयबद्ध रूप से संपन्न हुए।

अमेरिकी दूतावास द्वारा प्रदान स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र को सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी द्वारा ग्रहण किया गया। यह सम्मान SDRF उत्तराखंड पुलिस के समस्त जांबाज कार्मिकों की निष्ठा, परिश्रम, समर्पण एवं सेवा भावना का प्रतीक है, जो हर परिस्थिति में “सेवा, सुरक्षा और समर्पण” के संकल्प के साथ जनसेवा में निरंतर तत्पर रहते हैं।

भौगोलिक रूप से संवेदनशील उत्तराखंड राज्य में SDRF द्वारा पर्वतीय क्षेत्रों, ग्लेशियरों, नदियों एवं ट्रेकिंग रूट्स पर फंसे देश-विदेश के पर्यटकों के लिए त्वरित निर्णय क्षमता, सटीक रणनीति एवं संसाधनों के कुशल उपयोग के माध्यम से अनेक जीवन रक्षक कार्य किए गए हैं। प्रतिकूल मौसम एवं अत्यंत कठिन परिस्थितियों के बावजूद SDRF कार्मिकों ने अदम्य साहस, अनुशासन एवं उत्कृष्ट टीम भावना का परिचय देते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं।

यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान न केवल SDRF उत्तराखंड पुलिस की कार्यकुशलता एवं विश्वसनीयता को दर्शाता है, बल्कि बल की सुदृढ़, मानवीय एवं पेशेवर पहचान को वैश्विक मंच पर और अधिक सशक्त करता है। यह उपलब्धि भविष्य में SDRF कार्मिकों के मनोबल को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए उन्हें आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में और अधिक उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी बने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति, आज से संभालेंगे अतिरिक्त जिम्मेदारी, नियमित कुलपति की नियुक्ति तक रहेगा दायित्व

देहरादून। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी को कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह…

उत्तराखंड के शिवम् ढौंडियाल का सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के लिए चयन

देहरादून। उत्तराखंड के एग्रोप्रेन्योर, पर्यावरणविद् एवं विकास पेशेवर शिवम धौंडियाल का प्रतिष्ठित सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के प्रथम बैच के लिए चयन हुआ है। दुनिया के 35 देशों से प्राप्त करीब 1,200…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन