पुलिस टीम पर हमला करने वाले 4 आरोपियों को तल्लीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार

नैनीताल। दिनांक 21.12.2025 को चौकी प्रभारी ज्योलिकोट उप निरीक्षक श्याम सिंह बोरा द्वारा ज्योलिकोट बैरियर में चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान होटल जिप्सी रेस्टोरेंट में पर्यटकों व होटल स्टाफ के मध्य विवाद होने की सूचना मिली।

उक्त सूचना पर उ0 नि0 श्याम सिंह बोहरा मय पुलिस टीम के जिप्सी रेस्टोरेंट पहुंचे। मौके पर जाकर देखा तो खाने के बिल को लेकर होटल संचालक तथा पर्यटकों के मध्य विवाद चल रहा था।

पुलिस टीम द्वारा विवाद को शांत करने का प्रयत्न किए जाने पर 4 लोगों द्वारा पुलिस को गाली गलौच तथा जान से मारने की धमकी दी गई, साथ ही जान से मारने की नियत से आधी भरी हुई पानी की बोतल (मिल्टन) से उप निरीक्षक श्याम सिंह बोरा के सिर पर 02 बार वार किया गया, तथा एक होमगार्ड के जवान को भी पीटकर घायल कर दिया गया।

थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज नयाल द्वारा उक्त घटना से तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 ने घटना का तत्काल संज्ञान लेकर मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजकर हमलावरों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के क्रम में उप निरीक्षक सतीश उपाध्याय के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर रवाना किया गया।

पुलिस टीम द्वारा हमला करने वाले चारों व्यक्तियों–

1- दीप चंद्र पुत्र पूरन चंद्र निवासी मल्ला मटेला थाना देघाट अल्मोड़ा,

2- मनोज पुत्र पूरन चंद्र निवासी मल्ला मटेला थाना देघाट अल्मोड़ा,

3- त्रिभुवन शर्मा पुत्र पूरन शर्मा निवासी मल्ला मटेला थाना देघाट अल्मोड़ा,

4- प्रवीण चन्द मंसत पुत्र पूरन चन्द मंसत ग्राम खस्ता थाना सल्ट को गिरफ्तार किया गया।

उक्त संबंध में चारों व्यक्तियों के विरुद्ध थाना तल्लीताल में FIR NO. 72/2025 धारा 109, 115(2), 121, 132, 221, 351(2) 351(3) 352 बीएनएस के तहत सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, लोक सेवक को उसके कर्तव्यों का पालन करने से रोकने, आपराधिक हमला करने, मारपीट व जान से मारने की नियत से हमला करने, गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देना, पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत थानाध्यक्ष मनोज नयाल द्वारा स्वयं विवेचना ग्रहण कर साक्ष्य संकलन के आधार पर उक्त चारों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजने की कार्यवाही की गई।

एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 ने घटना को अक्षम्य बताते हुए स्पष्ट किया कि पुलिस पर हमला करने वालों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा, ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर विधि सम्मत कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस टीम-

  • थानाध्यक्ष श्री मनोज सिंह नयाल (विवेचक)
  • उ0 नि0 श्याम सिंह बोरा
  • उ0 नि0 सतीश उपाध्याय
  • हे0 का0 जीवन राम
  • कानि0 मलकीत कम्बोज
  • कानि0 परमजीत सिंह
  • होमगार्ड गणेश भट्ट
Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 3 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 13 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार