नैनीताल। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा जनपद में अपराध/ सड़क दुर्घटनाओं को अंकुश लगाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु समस्त थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना/ चौकी क्षेत्र में प्रभावी चैकिंग कर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्र व क्षेत्राधिकारी नैनीताल रविकान्त सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज सिंह नयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान दिनांक 20.12.2025 को नैनीताल क्षेत्र अंतर्गत नियम विरुद्ध वाहन चलाये जाने पर 10 दोपहिया वाहनों के विरुद्ध एमवीएक्ट के अंतर्गत सीज की कार्यवाही की गई।
पुलिस टीम –
1- एसओ मनोज सिंह नयाल
2- उ0नि0 सतीश उपाध्याय
3- कानिo 863 राजकुमार





