एसएसपी नैनीताल ने परेड का आयोजन कर जवानों की फिटनेस, क्षमता तथा दक्षता का किया आंकलन

नैनीताल। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा आज दिनांक 19.12.2025 को पुलिस लाईन नैनीताल में शुक्रवार की परेड का आयोजन किया गया। परेड में जवानों की ड्रिल, शारीरिक क्षमता, दक्षता और weapon हैंडलिंग का आंकलन किया गया।

परेड के दौरान नैनीताल पुलिस के सभी संवर्गों–थानों, पुलिस लाईन, फायर सर्विस, सीपीयू, परिवहन शाखा के जवानों को परेड ड्रिल करवाई गई। महिला, पुरूषों तथा यातायात की अलग–अलग टोली बनाकर weapon हैंडलिंग का अभ्यास कराया गया। weapon हैंडलिंग में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने पर महिला आरक्षी रेखा निखुरपा एवं किरन मेहता को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

उन्होने कहा कि पुलिस फोर्स में सभी कर्मचारियों को weapon हैंडलिंग में दक्षता होनी चाहिए। किसी भी परिस्थिति के लिए हमेशा तैयार रहें। फोर्स में हर जवान को मजबूत होना चाहिए़। महिलाएं अपने आपको कमजोर न बनाएं, मजबूत हौंसला रखें एवं शस्त्रों के बारे में पूर्ण जानकारी रखें।

परेड के दौरान सभी प्रभारियों को आवंटित सरकारी वाहनों के लॉग बुक, उनके फिटनेस एवं मेंटीनेंस का जायजा लिया गया। संबंधित प्रभारियों/उनके वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा मानकों के अनुरूप वाहनों को दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए। इसके उपरांत एसएसपी नैनीताल ने पुलिस लाइन के मेस का भ्रमण किया। मेस प्रभारी को जवानों के लिए सीजनल सब्जी एवं शुद्ध पहाड़ी व्यंजन बनाने के निर्देश दिए गए।

उक्त परेड में एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार, सीओ रामनगर सुमित पांडे, सीओ नैनीताल रविकांत सेमवाल, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन हरकेश सिंह सहित सभी थाना, चौकी, शाखा प्रभारी व अन्य अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण