पीड़ितों के लिए उम्मीद की किरण बने एसएसपी नैनीताल

नैनीताल। आज दिनांक 14.12.2025 को एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा प्रकृति की गोद में बैठे सुदूरवर्ती थाना बेतालघाट जाकर क्षेत्र की जनता के साथ “जन संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्रांतीय व्यापार मंडल बेतालघाट द्वारा कुमाऊनी रीति रिवाज से एसएसपी नैनीताल का स्वागत किया गया। एसएसपी नैनीताल द्वारा बेतालघाट को मनमोहक तथा प्रकृति का एक नायाब तोहफा बताते हुए सराहना की गई।

इसके उपरांत “जन संवाद” के दौरान आम नागरिकों से सीधा संवाद किया। एसएसपी नैनीताल के सरल स्वभाव तथा मित्रवत व्यवहार को देखकर फरियादियों ने बेहिचक अपनी समस्याओं को रखा। उम्मीदें लेकर पहुँचे फरियादियों की भीड़ में एसएसपी नैनीताल ने हर शिकायतकर्ता को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके आवेदनों को लिया। उन्होंने सिर्फ समस्याएं नहीं सुनीं, बल्कि मौके पर ही कई शिकायतों के निवारण की नींव भी रख दी। जुआ खेले जाने की शिकायत पर थानाध्यक्ष बेतालघाट को जुआ संचालक व संरक्षक दोनों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस चौकी बनाने एवं पुलिस स्टाफ बढ़ाने के सुझाव पर एसपी क्राइम, एसपी दूरसंचार तथा क्षेत्राधिकारी भवाली को सर्वे करने के निर्देश दिए गए, रूप रेखा तैयार कर एरिया कवर हेतु फिलहाल देखरेख चौकी बनाने, तथा बाद में स्थाई चौकी बनाने आश्वासन दिया गया।फायर स्टेशन नहीं होने की समस्या पर थाने के बगल में भूमि का चयन कर मिनी फायर स्टेशन का प्रस्ताव भेजने हेतु निर्देशित किया गया।

स्कूली बच्चों तथा वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के दृष्टिगत (प्रातः 08 से 10, तथा सायं 03 से 05) भारी वाहन /डंपरों का बाजार में प्रवेश प्रतिबंधित स्कूल जाने/ छुट्टी के समय खनन के डंपर चलने की समस्या पर एसपी यातायात तथा थाना प्रभारी को ट्रांसपोर्टर संग गोष्ठी आहूत कर वरिष्ठ नागरिकों तथा स्कूली बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत स्कूल जाने/ छुट्टी के समय (प्रातः 08 से 10, तथा सायं 03 से 05) भारी विशेषकर डंपरों का बाजार में प्रवेश प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए गए।

नियमों उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध वाहन सीज की कार्रवाई की जाएगी। आमजन को भी नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की फोटो लेकर कार्यवाही हेतु पुलिस को भेजने हेतु अवगत कराया गया, ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने साफ शब्दों में कहा शिकायतें सुनी जा रही हैं, लेकिन अब सिर्फ आश्वासन नहीं, हमें गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण चाहिए। फरियादियों की शिकायतों का तत्परता से निवारण करना नैनीताल पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

एसएसपी नैनीताल की इस सक्रिय पहल ने साफ संदेश दिया है कि नैनीताल पुलिस पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

थाने का निरीक्षण तथा कर्मचारियों का सम्मेलन-

इसके उपरांत एसएसपी नैनीताल द्वारा थाना बेतालघाट का निरीक्षण किया गया, तथा थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय व भोजनालय का भ्रमण कर कमियों को ठीक करने के निर्देश दिए गए। तदोपरांत कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं का समाधान किया गया।

बाजार भ्रमण तथा यातायात व्यवस्था का जायजा-

अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान एसएसपी नैनीताल द्वारा बेतालेश्वर मंदिर जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। स्थानीय बाजार बेतालघाट का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बाजार भ्रमण के दौरान एसएसपी नैनीताल बेतालघाट कस्बे की सुंदरता को देखकर अभिभूत हो गए तथा लोकल फॉर वोकल को चरितार्थ करते हुए, तथा जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने व स्थानीय काश्तकारों/ किसानों के मनोबल को बढ़ाने के लिए स्थानीय उत्पाद, मडुवा, ऑर्गेनिक मसाले इत्यादि क्रय किए गए।

जन संवाद कार्यक्रम के दौरान एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्रा, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल निरीक्षक एलआइयू ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, थानाध्यक्ष बेतालघाट विजय नेगी, वाचक देवेंद्र सिंह राजपूत, स्टेनो साधना, पीआरओ हेमा ऐठानी सहित स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारी प्रताप बोरा मंडल अध्यक्ष भाजपा बेतालघाट, अतुल भंडारी प्रांतीय खंड व्यापार मंडल अध्यक्ष, तारा भंडारी देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष, चंपा जलाल चित्रा गैड़ा, ललिता जोशी, गीता बोरा, धर्मा देवी (ग्राम प्रधान) आशा आर्या (ग्राम प्रधान) सुशीला बधानी, मीना आर्या, आनंद सिंह रावत, कीर्ति वल्लभ भंडारी, रंजीत भंडारी, गोपाल बोहरा, दीवान तड़ियाल, महेंद्र सिंह गैड़ा, राजेंद्र गैड़ा, अखिलेश कुमार, मीनाक्षी आर्य (ग्राम प्रधान) गणेश आर्य (ग्राम प्रधान) कैलाश पंत, दिलीप सिंह नेगी, दीपू पडियार तथा नीमा बोहरा आदि मौजूद रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन