उप कारागार चिकित्सालय हल्द्वानी को विधायक सुमित हृदयेश ने दी Hi-Tech जनरेटर की सौगात

हल्द्वानी। क्षेत्र में स्थित उप कारागार चिकित्सालय को विधायक निधि से प्राप्त Hi-Tech 82.5 KVA Silent CPCB IV+ जनरेटर का लोकार्पण माननीय विधायक श्री सुमित हृदयेश द्वारा किया गया। इस अत्याधुनिक जनरेटर के स्थापित होने से अब चिकित्सालय एवं कारागार परिसर में विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से संभव हो सकेगी।

इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि “कारागार जैसी संवेदनशील संस्थाओं में विद्युत आपूर्ति का सुचारू रहना अत्यंत आवश्यक है। आधुनिक तकनीक से युक्त यह जनरेटर न केवल चिकित्सालय के संचालन में सहायक होगा, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भविष्य में भी जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।”

उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री शोभा बिष्ट, अधीक्षक उप कारागार प्रमोद कुमार, पार्षद शैलेन्द्र सिंह दानू, डॉ. मयंक भट्ट सहित विभागीय अधिकारी एवं कारागार के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में कारागार प्रशासन ने विधायक महोदय का आभार व्यक्त किया तथा जनहित में उनके निरंतर सहयोग की सराहना की।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से गौलापार क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों के दुग्ध उत्पादकों को करीब ढाई करोड़ धनराशि दुग्ध खरीद के 22 लाख रुपये…

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 3 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 13 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार