ओखलकांडा के लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह पतलोट में सरकार जनता के द्वारा शिविर का किया गया आयोजन

नैनीताल। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को विकासखंड ओखलकांडा के लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह पतलोट में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।

शिविरों में बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी नवीन लाल वर्मा द्वारा उत्तराखंड सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी क्षेत्रीय जनता को देते हुए कहा कि सरकार द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर जनता की समस्याओं को सुना जा रहा है साथ ही उनका मौके पर ही समाधान हो यह प्रयास किए जा रहे इसके अतिरिक्त जनता को उनके घर पर ही जाकर योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके ऐसे प्रयास भी किए जा रहे हैं। पतलोट में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ देने हेतु विभागीय स्टॉल लगाए गए।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में 150 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा दी गई तथा बीपी शुगर हीमोग्लोबिन आदि की निःशुल्क जांच भी मौके पर की गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा 20 व्यक्तियों को वृद्धावस्था पेंशन एक को विधवा, 4 को विकलांग पेंशन के आवेदन वितरित किए गए तथा पेंशन संबंधी जानकारी दी गई। उद्यान विभाग द्वारा 45 लाभार्थियों को ऑद्यानिकी बीज, दवा आदि वितरित की गई।

इसी प्रकार बाल विकास विभाग द्वारा 4 महालक्ष्मी किटों का वितरण किया गया। उद्योग विभाग द्वारा 5 व्यक्तियों को एमएसएमई आवेदन फॉर्म वितरित कर योजनाओं की जानकारी दी गई। विद्युत विभाग द्वारा विद्युत बिल ठीक कराए गए तथा 3 नए संयोजन की कार्यवाही की गई।

राजस्व विभाग की ओर से लगाए गए स्लॉट में 26 व्यक्तियों के आधार अपडेट तथा तीन व्यक्तियों का भूमि हिस्सा प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया। खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड से संबंधित समस्या का समाधान किया गया। श्रम विभाग द्वारा 15 व्यक्तियों के श्रम संबंधी सत्यापन किया गया। इसी प्रकार पशुपालन विभाग द्वारा 18 व्यक्तियों को उनके पशुओ हेतु दवा दी गई।

विकास विभाग द्वारा 24 बीपीएल प्रमाण पत्र बनाए गए इसके अतिथि 30 यूसीसी प्रमाण पत्र भी बनाए गए। एनआरएलएम व रीप की ओर से महिला उत्पादों की बिक्री कराई गई। पंचायती राज विभाग द्वारा 8 विवाह प्रमाण पत्र एवं एक जन्म प्रमाण पत्र बनाया गया जल संस्थान द्वारा पांच व्यक्तियों के बिलों का संशोधन किया गया।

शिविर में विधायक भीमताल रामसिंह कैड़ा, क्षेत्र प्रमुख के डी रुबाली, सदस्य जिला पंचायत दिगर सिंह मेवाड़ी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि विभागों के अधिकारी, कर्मचारी स्थानीय जनता उपस्थित रही।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026

  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश