जिले में हर्षोल्लास से मनाई गई महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

नैनीताल। जिलाधिकारी वंदना ने कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 156वीं जयंती तथा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 121वीं जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य, अहिंसा और सरल जीवन का संदेश आज भी पूरे विश्व को राह दिखा रहा है। गांधी जी के विचार समाज में समानता, शांति और भाईचारे को मजबूत करते हैं।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी सादगी, ईमानदारी और “जय जवान-जय किसान” का नारा देश के विकास और आत्मनिर्भरता की प्रेरणा देता है। शास्त्री जी का जीवन त्याग और समर्पण का प्रतीक है।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और कहा कि आज की पीढ़ी स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की ऋणी है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई और गांधी जयंती पर स्वच्छता के महत्व को रेखांकित किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने तल्लीताल स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इसी दौरान उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत, शहीद मेजर राजेश अधिकारी की प्रतिमा तथा उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों की स्मृति स्थल पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।गांधी जयंती के अवसर पर जनपद के सभी शासकीय कार्यालयों में भी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए और अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विवेक राय, उप जिलाधिकारी विपिन पंत, उप जिलाधिकारी नवाजिश खलिक सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने दोनों महान व्यक्तित्व को श्रद्धापूर्वक नमन कर श्रंद्धाजलि दी व उन्हें याद किया।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026

  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश