पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से देशभर में 14180 स्थलों पर भारत की पहली स्वदेशी 4G सेवाओं का किया शुभारंभ

हल्द्वानी। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उड़ीसा से देशभर में 14180 स्थलों पर भारत की पहली स्वदेशी 4G सेवाओं का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य में भी दो स्थानों का चयन किया गया जिसमें जनपद नैनीताल के ग्राम बसानी में भी 4G नेटवर्क का शुभारंभ किया गया। बसानी गांव में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि माननीय विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत ने क्षेत्र वासियों को बधाई देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में संचार सुविधाओं की समस्याओं के समाधान हेतु लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे, आज सरकार द्वारा यहॉं स्वदेशी तकनीकी का 4 जी सेवा संचालित कर दी गई है, जिससे यहॉ के लोगों को संचार सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

इसके साथ ही बैंकिंग सेवाओं के साथ ही शिक्षण व्यवस्था, कृषि एवं अन्य तकनीकी क्षेत्रों में भी लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि यह 4 जी सेवा पूर्ण रूप से स्वदेशी तकनीकी से बना हुआ है, जो प्रधानमंत्री का स्वदेशी अभियान के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि भारत आज अन्य क्षेत्रों की तरह दूरसंचार के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर हो रहा है।

इस अवसर पर बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक कुमाऊं संजय प्रसाद ने अवगत कराया कि कुमाऊं मंडल के दूरस्थ क्षेत्रों में संसार सुविधाओं को मोहेय्या कराए जाने हेतु भारत सरकार द्वारा कुल 245 , 4G टॉवर स्थापित जा रहे हैं जिसमें से वर्तमान तक 231 टावर स्थापित कर दिए गए हैं शेष टावरों में भी कार्य प्रगति पर है शीघ्र ही यह टावर भी संचारित हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल द्वारा स्वदेशी 4G सेवाओं का शुभारंभ इंडिया अभियान की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है यह सेवा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में आधुनिक संचार सुविधाओं को सुलभ करेगी।

इस अवसर पर मेयर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट, सदस्य जिला पंचायत छवि कांडपाल बोरा, ग्राम प्रधान बेल बसानी, दीपा आर्या, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश उप्रेती, सुरेंद्र तड़ागी, बीएसएनएल के उप महा प्रबंधक श्रीराम गौड़,सहायक महाप्रबंधक ललित मोहन तिवारी, राजेश मुरारी, जीएस कार्की,रामपाल सहित अन्य अधिकारी वह क्षेत्रीय ग्रामीण आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक महाप्रबंधक ललित मोहन तिवारी द्वारा किया गया।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश