सांसद अजय भट्ट ने लीं अपने प्रतिनिधियों की बैठक, जनता की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने के दिए निर्देश

नैनीताल। उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद और पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शनिवार को सर्किट हाउस काठगोदाम मे संसदीय क्षेत्र की अपने प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रतिनिधियों को क्षेत्र में अधिक से अधिक जनसंपर्क करने और जनता की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्रतिनिधि आम जनता के बीच जाकर सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि छोटे स्तर की समस्याओं का समाधान तत्काल किया जाए और जो मुद्दे सांसद स्तर के हैं, उन्हें समय पर उनके समक्ष रखा जाए।

सांसद ने स्पष्ट किया कि जनता और सांसद के बीच सांसद प्रतिनिधि एक मजबूत कड़ी हैं। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी है कि वे लोगों के बीच रहकर उनकी तकलीफें सुनें और समाधान में अपनी अहम भूमिका निभाएँ।

बैठक में सांसद ने प्रतिनिधियों से कहा कि जनता के साथ जुड़ाव ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने GST रिफॉर्म का उदाहरण देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया।

सांसद भट्ट ने कहा कि सभी प्रतिनिधियों को यह जानकारी रहनी चाहिए कि अभी आयकर में 12 लाख तक की छूट के बाद अब केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी के दरों में भी भारी कमी की गई है। जिसमें दूरदर्शी सोच के साथ आम नागरिकों के जीवन को आसान बनाने के लिए केंद्र सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने अपने प्रतिनिधियों से कहा कि किसी भी समस्या का समय पर निवारण होगा तो क्षेत्र में विकास की गति और तेज होगी और जनता का भरोसा भी मजबूत होगा।

सांसद भट्ट ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन पहुंचाएं इस दौरान बैठक का संचालन सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने किया।

बैठक में नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधियों में नंदन गोस्वामी विपिन जल्होत्रा कार्तिक राय हिमांशु मिश्रा भगवान तिवारी कमलेश जोशी गोविंद बढ़ती लवी सहगल दीपक जोशी बालम बोरा पुष्कर जोशी त्रिलोक नैला अनुभव कुमार देवेंद्र बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन