नैनीताल में घर-घर जाकर मल्लीताल पुलिस ने 79 लोगों का किया सत्यापन, अनियमितता पाए जाने पर 22 के विरुद्ध हुई कार्यवाही

नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद में वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाए जाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों अथवा सत्यापन नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

निर्देशानुसार आज दिनांक 11.09.2025 को डॉ0 जगदीश चंद्रा, पुलिस अधीक्षक क्राइम नैनीताल के मार्गदर्शन तथा सुमित पाण्डे, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल, थानाध्यक्ष भीमताल, बेतालघाट, मुक्तेश्वर, खन्स्यू के नेतृत्व में पुलिस की 05 अलग–अलग टीमों द्वारा थाना तल्लीताल क्षेत्र में जू रोड, सीमेंट हाउस, बिरला रोड, रैम्जे रोड, स्टैनले कंपाउंड, मेबिला कंपाउंड, माल रोड, तल्लीताल मेन बाजार, पिछली बाजार, हल्द्वानी रोड, कैंट एरिया, फॉरेस्ट कंपाउंड, राजभवन नियर पुलिस लाइन, फासी गधेरा से डीसीबी जाने की गली, कृष्णापुर, गुफा महादेव रोडवेज हरी नगर, बूचड़खाना तल्लीताल आदि जगहों पर घर, दुकान, होटल आदि स्थानों में बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान चलाया गया।

सत्यापन अभियान में 79 व्यक्तियों के सत्यापन किए गए। दस्तावेज न दिखा पाने पर 22 लोगों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही कर संयोजन शुल्क 5750 रुपए जमा करवाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने घर-घर, गली-गली, दुकानों आदि में जाकर मजदूर, किराएदार तथा बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया।

सभी मकान मालिकों, व्यवसायियों तथा आम नागरिकों से सत्यापन अभियान में पुलिस का सहयोग प्रदान करने की अपील की गयी है ताकि जनपद में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 10 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण