अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में फेंसिंग प्रतियोगिता का कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया निरीक्षण

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री, दीपक रावत, ने मंगलवार को अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में आयोजित फेंसिंग प्रतियोगिता का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनकी आवश्यकताओं और उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी ली।

आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ तथा किसी भी प्रकार की समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इसी क्रम में उन्होंने निदेशक खेल को स्टेडियम में लगे सभी उपकरणों का ए॰एम॰सी (Annual Maintenance Contract) कराने के निर्देश को दिए। साथ ही, इंडोर स्टेडियम में ए॰सी के तापमान की निगरानी हेतु टेम्परेचर मॉनिटरिंग डिवाइस लगाने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम के उपकरणों के दीर्घकालीन रखरखाव हेतु शासन से अनुरोध किया गया है कि इसके लिए सरकार अथवा पेशेवर संस्थानों को अधिकृत किया जाए, ताकि उपकरणों का सही और समयबद्ध रखरखाव हो सके।

गौरतलब है कि अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में फेंसिंग प्रतियोगिता 8 सितम्बर से 12 सितम्बर तक आयोजित की जा रही है, जिसमें देश के 26 राज्यों से लगभग 500 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।

निरीक्षण के अवसर पर फेंसिंग एसोसिएशन के महासचिव राजीव मेहता, उपनिदेशक खेल रशिका सिद्दीकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, तहसीलदार मनीषा बिष्ट सहित खिलाड़ी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण