बेतालघाट पुलिस को मिली बड़ी सफलता मुख्य आरोपी अमृतपाल उर्फ पन्नू समेत 3 लोगों समेत 9 लोग गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद

नैनीताल। दिनांक 14/08/2025 को ब्लॉक बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव की वोटिंग के दौरान, एक प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा प्रतिद्वंदी समर्थकों पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर सशस्त्र विद्रोह किया गया था, जिसमें महेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ गोधन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वादी की तहरीर पर थाना बेतालघाट में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने घटना को गम्भीरता से लेते हुए मुख्य फरार अपराधी सहित सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम गठित कर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष अनीश अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश, सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिए अथक प्रयास किए गए।

इसके परिणामस्वरूप आज दिनांक 20/08/2025 को फायरिंग के मुख्य आरोपी अमृतपाल उर्फ पन्नू सहित 3 अपराधियों को जिला लखीमपुर (उत्तर प्रदेश) स्थित भीरा कस्बे में पंजाब मेडिकल स्टोर के पास घेराबंदी कर घटना में प्रयुक्त 1 अदद देशी पिस्टल 32 बोर मय 03 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम ने एक संदिग्ध थार (UK18U 5002) का पीछा किया। मौके पर आरोपी गुरमीत मेडिकल स्टोर पर दवा लेने उतरा, तभी पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को धर दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-

1. अमृतपाल उर्फ पन्नू (30 वर्ष) पुत्र मिन्दर सिंह, निवासी ग्राम रोशनपुर, गूलरभोज (मुख्य आरोपी)

2. गुरमीत सिंह उर्फ पारस (28 वर्ष) पुत्र मनजीत सिंह, निवासी ग्राम बेरिया दौलत, केलाखेड़ा

3. प्रदीप सिंह उर्फ शॉकर (32 वर्ष) पुत्र तेजा सिंह, निवासी मुंडिया कला बहादुरगंज बाजपुर, हाल निवासी पिरूमदारा

बरामदगी-

1 अदद देशी पिस्टल 32 बोर मय 3 जिंदा कारतूस(घटना में प्रयुक्त)थार (UK18U-5002)

आपराधिक इतिहास-

1- अमृतपाल उर्फ पन्नू (मुख्य आरोपी) के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में हत्या के प्रयास में अभियोग पंजीकृत है।

2- प्रदीप सिंह उर्फ शॉकर के विरुद्ध थाना रामनगर में 2 अभियोग से मारपीट व धोखाधड़ी के पंजीकृत हैं। शेष आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

गिरफ्तारी टीम-

1. थानाध्यक्ष बेतालघाट उ0नि0 अनीश अहमद

2. उ0नि0 फिरोज, साईबर सैल

3. हे0का0 मंजीत, चोरगलिया

4. का0 संदीप सिंह, रामनगर

5. का0 संदीप दोसाद, रामनगर

उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में पूर्व में 14/08/2025 को ही 6 अभियुक्त गिरफ्तार कर 2 वाहन सीज किए जा चुके हैं।

SSP नैनीताल का संदेश-

चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, शांति भंग करने या असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और भविष्य में भी ऐसे तत्वों के विरुद्ध कड़ी व सख़्त कार्यवाही जारी रहेगी।

Related Posts

कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय विद्यालय की व्यवस्थाओं का किया गया सघन निरीक्षण

नैनीताल। आयुक्त खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन उत्तराखंड एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर आज स्यात कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय का निरीक्षण किया। विद्यालय में बच्चों के डाइनिंग हाल,…

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय विद्यालय की व्यवस्थाओं का किया गया सघन निरीक्षण

  • By Tanuja
  • August 3, 2026
  • 3 views
कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय  विद्यालय की व्यवस्थाओं का किया गया सघन निरीक्षण

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा में गुणवत्ता पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

  • By Tanuja
  • August 3, 2026
  • 4 views
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा में गुणवत्ता पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

  • By Tanuja
  • August 3, 2026
  • 2 views
विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार