चुनाव परिणामों के बाद जुलूस, नारेबाजी और भीड़ पर रोक, मुख्य कोषागार और जिला कार्यालय के 500 मीटर दायरे में प्रतिबंध

नैनीताल। आज जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष निर्वाचन परिणामों की घोषणा के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशों के क्रम में परगना मजिस्ट्रेट नैनीताल नवाज़िश खलीक ने भारतीय दंड संहिता की धारा 163 के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किया है।

इस आदेश के तहत मुख्य कोषागार एवं स्थायी जिला कार्यालय, नैनीताल परिसर के चारों ओर 500 मीटर की परिधि में धारा 163 लागू रहेगी। इस अवधि में बिना अनुमति के पांच या उससे अधिक व्यक्तियों का एकत्र होना, जुलूस निकालना, नारेबाजी करना एवं किसी भी प्रकार की सार्वजनिक सभा आयोजित करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही, किसी भी प्रकार के घातक हथियार, लाठी-डंडा, तलवार, आग्नेयास्त्र, विस्फोटक आदि लेकर परिसर में प्रवेश करना सख्ती से वर्जित रहेगा।

परगना मजिस्ट्रेट ने चेतावनी दी है कि इन आदेशों का उल्लंघन भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के अंतर्गत दंडनीय अपराध माना जाएगा। अतः किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह आदेश आज तत्काल प्रभाव से लागू होकर आज मध्यरात्रि तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे शांति और सौहार्द्र बनाए रखने में सहयोग करें।

Related Posts

कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय विद्यालय की व्यवस्थाओं का किया गया सघन निरीक्षण

नैनीताल। आयुक्त खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन उत्तराखंड एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर आज स्यात कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय का निरीक्षण किया। विद्यालय में बच्चों के डाइनिंग हाल,…

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय विद्यालय की व्यवस्थाओं का किया गया सघन निरीक्षण

  • By Tanuja
  • August 3, 2026
  • 3 views
कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय  विद्यालय की व्यवस्थाओं का किया गया सघन निरीक्षण

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा में गुणवत्ता पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

  • By Tanuja
  • August 3, 2026
  • 4 views
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा में गुणवत्ता पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

  • By Tanuja
  • August 3, 2026
  • 2 views
विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार