कुमाऊं आयुक्त ने जनसुनवाई में लोगों की समस्या सुनी और मौके पर शिकायतों का किया निवारण

हल्द्वानी। आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनसुनवाई में अन्तिम पंक्ति में खडे़ लोगों की समस्या को सुना और मौके पर शिकायतों का निस्तारण किया। जनसुनवाई में पारिवारिक विवाद,पैत्रिक सम्पत्ति में नाम दर्ज कराने, अतिक्रमण, विद्युत पोल शिफ्ट कराने, के सम्बन्ध में समस्यायें आई। जनसुनवाई में अधिकांश शिकायत भूमि विवाद से सम्बन्धित आई।

वर्षाकाल में सांप के काटने की घटना एवं उपचार के सम्बन्ध में आयुक्त ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा0 अरूण जोशी को कार्यालय में तलब किया जिस पर डा0 जोशी ने बताया कि सुशीला तिवारी चिकित्सालय में दो से तीन मामले सांप के काटने के प्रतिदिन आते हैं और रोगियों का उपचार बेहतर तरीके से किया जा रहा है चिकित्सालय में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है।

आयुक्त ने आमजनता से अपील की है कि सर्प दंश से बचाव के लिए घर के आसपास सफाई रखें, सांप के काटने पर किसी भी प्रकार की झाड़फूक, या ब्लेड से कट लगाना इस प्रकार की कार्यवाही ना करें, समय बर्वाद ना करें शीघ्र चिकित्सक से परामर्श लेें। उन्होंने कहा सुशीला तिवारी चिकित्सालय में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन है लोगों को बेहतर उपचार मिल रहा है।

जनसुनवाई में ढोलक बस्ती निवासी ताजो जो मानसिक तौर पर बीमार है सुशीला तिवारी चिकित्साल में भर्ती है उनका आयुष्मान कार्ड भी नही बना है और वह गरीब है। उनके द्वारा आयुक्त से अनुरोध किया कि इनका मानसिक उपचार सुशीला तिवारी में किया जाए।

जिस पर आयुक्त ने प्राचार्य अरूण जोशी को उपचार हेतु निर्देश दिये, इस सम्बन्ध में डा0 जोशी ने बताया कि इनका उपचार चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम निशुल्क किया जायेगा।

हरप्रीत कौर निवासी सुभाष नगर ने बताया कि उनके पति एयरफोर्स में कार्यरत थे सेवानिवृत्ति के पश्चात उन्होंने यूके में नौकरी की वहां से रिटारमेंट के पश्चात उन्हेे लगभग 55 डालर पेंशन मिलती थी डाक के माध्यम से चैक बाई पोस्ट आता है लेकिन पोस्ट आफिस द्वारा छः माह के चैक उन्हें नही दिये उनकी समय सीमा समाप्त हो चुकी है।

आयुक्त ने पोस्टमास्टर एवं सम्बन्धित पोस्टमैन को तलब किया उनके द्वारा बताया गया कि श्रीमती कौर ने जो पता दुर्गासिटी सेंटर दुकान का दिया था वह दुकान इनके द्वारा बेच दी गई थी इसलिए चैक सम्बन्धित पते पर नही पहुच पाये। जिस पर आयुक्त ने पोस्टमास्टर को नये पते पर चैक उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

मानसी निवासी द्वाराहाट ने बताया कि उनके द्वारा निजी कालेज में मैनेजमेंट कोर्स हेतु आवेदन किया था और धनराशि 31 हजार जमा की गई। उन्होंने बताया कि उनका राजकीय मैनेजमेंट कालेज मे सलेक्शन होने के उपरान्त धनराशि वापस मांगी गई लेकिन धनराशि 50 प्रतिशत ही वापस की गई। जिस पर आयुक्त ने मैनेजमेंट कालेज के प्रबन्धक को तबल कर बाकि धनराशि तत्काल वापस कराने के निर्देश दिये।

जनसुनवाई में घनश्याम अग्रवाल निवासी हल्द्वानी ने धोखे से ली गई धनराशि वापस दिलाने,संध्या निवासी काठगोदाम ने बताया कि ओटीपी के माध्यम से उनके खाते से धनराशि निकाल ली गई है जिसे वापस दिलाने की मांग की गई, मायादेवी निवासी मल्ला गोरखपुर ने भवन की सील खुलवाने की मांग की। इस सम्बन्ध में आयुक्त ने सम्बंधितों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।

इस दौरान आयुक्त कुमाऊं ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में लगातार जनसुनवाई की जा रही है और लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। उन्होंने मण्डल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह भी आम जनता की समस्याओं को जनसुनवाई के माध्यम से निस्तारित करें।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश