त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए दूरस्थ क्षेत्रों को 36 पोलिंग पार्टियां रवाना

हल्द्वानी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण (24 जुलाई) हेतु जनपद के दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए 36 पोलिंग पार्टियों को 22 जुलाई को चुनाव सामग्री के साथ रवाना किया गया। इनमें विकास खंड ओखलकांडा के 33 तथा बेतालघाट ब्लॉक के 3 मतदान दल शामिल हैं। प्रथम चरण में 24 जुलाई को विकास खंड बेतालघाट, ओखलकांडा, रामगढ़ एवं धारी में मतदान सम्पन्न होगा।

चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित रूप से सम्पन्न कराने के लिए मेडिकल कॉलेज सभागार में विकास खंड भीमताल एवं कोटाबाग के 1060 पीठासीन अधिकारी, प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ मतदान अधिकारी, सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों को सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया।

जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी ने प्रशिक्षण में मतदान कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्मिक चुनाव कार्य को पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्धता के साथ सम्पन्न करें। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव संवेदनशील हैं, इसलिए सभी कार्मिक अपने दायित्वों में पूर्ण दक्षता हासिल करें। उन्होंने निर्देश दिए कि पीठासीन अधिकारी चुनाव डायरी का भली-भांति अध्ययन कर लें और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूर्ण पालन करें। मतदान का समय प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।

प्रशिक्षण में मतपत्र को सावधानीपूर्वक मोड़ने की विधि, मतदान सम्पन्न होने के बाद मतदान पेटियों को सुरक्षित सील करने, दिव्यांग, असहाय एवं वृद्ध मतदाताओं को प्राथमिकता देने और मतदान की गोपनीयता बनाए रखने की जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर ने मतदान प्रक्रिया का विस्तार से प्रशिक्षण प्रदान किया और कार्मिकों की शंकाओं का समाधान किया।

इस अवसर पर प्रभारी मास्टर ट्रेनर एच. बी. चंद, नोडल मतपेटी राजेन्द्र पांडे सहित विकास खंड हल्द्वानी के जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा मतदान अधिकारी उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन