त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण

हल्द्वानी। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मेडिकल कॉलेज सभागार, हल्द्वानी में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी अनामिका के नेतृत्व में दो पालियों में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रथम पाली में 1047 पीठासीन अधिकारी प्रथम एवं पीठासीन अधिकारी द्वितीय तथा द्वितीय पाली में 27 जोनल मजिस्ट्रेट, 77 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 36 रिज़र्व मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया गया।

अपने संबोधन में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी, अनामिका, ने प्रशिक्षणार्थियों को मतगणना प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की और कहा कि निर्वाचन जैसे संवेदनशील कार्य में तटस्थता, पारदर्शिता और समयबद्धता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी कार्मिकों से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी का पूर्ण पालन करें और निर्वाचन कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में कोई गलती या कोताही क्षम्य नहीं है, इसलिए निर्वाचन में लगे सभी अधिकारी/कार्मिक अपने योगदान को सत्यनिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अंजाम दें।

प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर, एच.बी. चंद, ने सभी प्रशिक्षुओं को अवगत कराया गया कि मतदाताओं को अलग-अलग मतपत्रों की पहचान कराने तथा मतपत्रों की गणना की सुविधा के लिए मतपत्र अलग-अलग रंगों में रहेंगे। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य के लिए सफेद मतपत्र, प्रधान के लिए हरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नीला तथा जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी मतपत्रों के रंगों का आवंटन आयोग द्वारा किया गया है, जिससे मतदाताओं को सुविधा होगी।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं जैसे आदर्श आचार संहिता, मतदान दिवस की कार्यवाही, बैलेट बॉक्स का संचालन, मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं, आपातकालीन स्थितियों में कार्रवाई तथा मतगणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि मतदान के दिवस यदि कोई भी शंका हो, तो उसका समाधान किया जाएगा। मास्टर ट्रेनर द्वारा बारीकी से मतदान दिवस के संबंध में विस्तार से बताया गया और शंकाओं का समाधान किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी विवेक राय, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी सहित जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारी उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन