भीमताल के गरुडताल धूम्रपान के साथ तैराकी के वायरल वीडियो का लिया संज्ञान, 2 युवकों पर कार्यवाही

भीमताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशन में नैनीताल पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो जो नियमों का उल्लंघन करते हों का लगातार संज्ञान ले रही है और जनभावनाओं के अनुरूप त्वरित कार्यवाही भी कर रही है।

इसी क्रम में थाना भीमताल क्षेत्रान्तर्गत गरुड़ताल (जो कि एक प्रतिबंधित जल क्षेत्र है) में दो युवक नहाते एवं तैरते हुए धूम्रपान करते दिखाई दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

थानाध्यक्ष भीमताल विमल मिश्रा द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए भीमताल निवासी यश रौतेला और जसीन सागर दोनों युवकों को मौके से चिह्नित कर हिरासत में लेकर पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई। दोनों युवकों द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी गई।

एसएसपी नैनीताल का जनसंदेश-पर्यटन स्थलों की गरिमा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। आम जनमानस से अपील है कि नैनीताल जनपद में पर्यटन स्थलों पर मर्यादित आचरण बनाए रखें एवं कानून का पालन करें।

Related Posts

भीमताल भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने नए कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भीमताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भीमताल नगर को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से पांच नए कूड़ा वाहनों को…

18 करोड़ 22 लाख से बनेगा काठगोदाम से दानीजाला अमृतपुर बाईपास मोटर मार्ग

भीमताल। विधायक व कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा काठगोदाम से रानीबाग के बीच गुलाब घाटी के पास हमेशा जाम की स्थति बनी रहती थी, जिस कारण भीमताल विधानसभा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश