नशीले इंजेक्शनों की तस्करी में लिप्त अलग अलग मामलों में 02 नशे के सौदागर चढ़े पुलिस के हत्थे, 248 नशीले इंजेक्शन बरामद

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के क्रम में सख्त रुख अपनाते हुए जिले भर में मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश चन्द्र व क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी राजेश कुमार यादव व SOG प्रभारी संजीत राठौड़ के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों द्वारा दिनांक 03.07.2025 को 2 अलग अलग मामलों में 02 अभियुक्तों को नशीले इंजेक्शनों की बड़ी कुल 248 इंजेक्शनों की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया गया।

मामला-1

पुलिस टीम द्वारा रामपुर रोड, गन्ना सेंटर के पास, हल्द्वानी से आशिफ मलिक उर्फ आशू पुत्र नासिर मलिक निवासी – लाइन नं. 14, वार्ड नं. 23, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल के कब्जे से 100 Buprenorphine Injection, 100 Avil Injection के (कुल-200 इंजेक्शन) बरामद कर गिरफ्तार किया है। तथा उक्त के विरुद्ध एफआईआर संख्या 211/2025 धारा 8/22 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

पूछताछ विवरण-

अभियुक्त आशिफ ने पूछताछ में बताया कि वह नशीले इंजेक्शन उत्तर प्रदेश के बहेड़ी, जनपद बरेली में रोडवेज बस अड्डे के पास स्थित एक व्यक्ति किशन से खरीदता है। इन्हें फिर हल्द्वानी में युवाओं को ऊँचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाता है।

गिरफ्तारी टीम-

1. उ0नि0 संजीत राठौर प्रभारी एसओजी

2. उ0नि0 मनोज कुमार चौकी प्रभारी टीपीनगर

3. HC संजीत राणा ANTF

4. का0 राजेन्द्र जोशी ANTF

5. HC दिगम्बर सनवाल

6. का0 संतोष बिष्ट एसओजी

7. का0 युगल मिश्रा कोतवाली हल्द्वानी

8. का0 तारा ठाकुर

मामला-2

पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान इंडियन बैंक के सामने, बरेली रोड, हल्द्वानी से सलिक अहमद पुत्र जमील अहमद निवासी – गौजाजाली उत्तर, थाना बनभूलपुरा, उम्र 52 वर्ष के कब्जे से 24 Buprenorphine Hydrochloride Injection व 24 Avil Injection कुल-48 नशीले इंजेक्शन बरामद कर गिरफ्तार किया है। उक्त के विरूद्ध एफआईआर संख्या- 225/2025, धारा- 8/22 NDPS Act पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी टीम-

1. उ0नि0 प्रेम विश्वकर्मा – प्रभारी चौकी मंडी

2. का0 ललित मेहरा

3. का0 अमर सिंह

4. हे0का0 संजीत राणा – ANTF/SOG

5. का0 राजेन्द्र जोशी – ANTF

6. का0 संतोष सिंह – SOG

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन