जनता दरबार में कुमाऊं कमिश्नर ने पत्रकारों समेत अन्य लोगों की समस्याओं का किया निवारण

हल्द्वानी। कैंप कार्यालय में शनिवार को कुमाऊं कमिश्नर एवं सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनसुनवाई कर जनता की समस्याओं को सुना और मौके पर ही कई मामलों का त्वरित निस्तारण किया। जनसुनवाई में भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, अतिक्रमण और सड़क से संबंधित समस्याएं मुख्य रूप से सामने आईं।

विगत जनसुनवाई में सुन्दर सिंह निवासी पटनगांव मूलाकोट चम्पावत ने बताया कि उनके द्वारा 1500 वर्ग फीट भूमि क्रय की थी इकरारनामा के अनुसार सुन्दर सिंह द्वारा 13 लाख की धनराशि एडवांस के रूप में मनोज सिंह धपौला को दी गई। समयावधि के भीतर उक्त भूमि की रजिस्ट्री नही कराने पर सुन्दर सिंह ने 13 लाख की धनराशि मनोज सिंह धपौला से वापस दिलाने का अनुरोध किया। जिस पर आयुक्त ने मनोज को समयावधि में धनराशि वापस दिलाने हेतु निर्देश दिये।

उक्त के सम्बन्ध में मनोज सिंह द्वारा 4.5 लाख की धनराशि वापस कर दी तथा शेष धनराशि समयावधि में वापस करा दी जायेगी।विगत मई माह में पत्रकारों के हुये लिफ्ट हादसे की शिकायत पर आयुक्त ने सिटी मजिस्ट्रेट को जांच कर आख्या देने के निर्देश दिये थे। उक्त के सम्बन्ध में शनिवार को लिफ्ट संचालक एवं भवन स्वामी के द्वारा बताया कि लिफ्ट का संचालन मानकों के अनुसार कर दिया है और लिफ्ट में सिक्योरिटी गार्ड के साथ ही लिफ्ट में क्षमता का अलार्म भी लगा दिया है।

आयुक्त ने कहा कि इस प्रकार की पुनर्रावृत्ति भविष्य में ना हो इसके लिए समय-समय पर मानिटरिंग भी की जाए।राधा पाण्डे निवासी मुखर्जी नगर जगतपुरा ने बताया कि उनके भूखण्ड को बाईपास के लिए अधिगृहण किया गया लेकिन उनको जो मुआवजा दिया गया मौजूदा सर्किट रेट के अनुसार नही दिया गया। उन्होंने अधिगृहित किये गये भूखण्ड का उचित मुआवजा दिलाने का अनुरोध किया। आयुक्त ने भू आधिपत्य अधिकारी को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

आयुक्त ने कहा कि पटवारी (राजस्व उपनिरीक्षक) द्वारा दाखिल खारिज के समय जो प्रतिवेदन लगाई जाती है उनमें काफी खामियां होती है। उन्होंने कहा कि दाखिल खारिज में प्रतिवेदन लगाते समय भलीभांति अभिलेख एवं भू-खण्ड का स्थलीय निरीक्षण करने के उपरान्त ही सही रिपोर्ट लगायें, उन्होंने कहा जानबूझ कर गलत प्रतिवेदन लगाई जाती है तो सम्बन्धित के खिलाफ कडी कार्यवाही की जायेगी।

जनसुनवाई में रविन्द्र कौर ने भूमि में कब्जा दिलाने का अनुरोध किया,सतीश खुल्वे निवासी अम्बा बिहार हल्द्वानी ने पुत्र के लापता के सम्बन्ध में,मनोज कुमार बधानी ने धोखाधडी से जाति परिवर्तित कर अकृषक घोषित किये जाने के सम्बन्ध में तथा रामपाल कत्था फैक्ट्री ने भवन स्वामी द्वारा समान को जब्त कर साम्रगी बाहर फेंकने की शिकायत की। आयुक्त द्वारा अधिकांश शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन