“ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही

हल्द्वानी। प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत समस्त थाना प्रभारियों को कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा-निर्देशन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/लालकुआं के पर्यवेक्षण में, निम्न अधिकारियों के नेतृत्व में दिनेश फर्त्याल, प्रभारी निरीक्षक लालकुआ, राजेश जोशी थानाध्यक्ष चोरगलिया, पंकज जोशी थानाध्यक्ष काठगोदाम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए 02 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

थाना चोरगलिया – अवैध शराब भट्टी नष्ट, 5000 लीटर लाहन बरामद चोरगलिया पुलिस टीम द्वारा चौकी हंसपुर खत्ता क्षेत्र के जंगलों में कांबिंग की गई। देवा नदी के किनारे ठंडे नाले पर अवैध रूप से संचालित कच्ची शराब की भट्टी को नष्ट किया गया तथा करीब 5000 लीटर लाहन नष्ट किया गया।

पुलिस टीम:-

• उप निरीक्षक राजेश जोशी।

• हे0का0 जगदीश सिंह।

• का0 राजेश सिंह।

• का0 मोहम्मद नाजिर।

• का0 दिनेश लाल

थाना काठगोदाम –

अभियुक्त मनोज सिंह गिरफ्तार

बागजाला तिराहा गौलापार काठगोदाम में चैकिंग के दौरान अभियुक्त मनोज सिंह पुत्र पान सिंह निवासी खीमपुर, कठघरिया, थाना मुखानी को 48 पव्वे 8 PM अंग्रेजी शराब एवं 48 डिब्बे अंगूर मसालेदार देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। मुकदमा अपराध संख्या 55/2025, धारा 60 EX ACT पंजीकृत।

पुलिस टीम-

• अपर उप निरीक्षक बीना दोसाद।

• का0 अशोक रावत

कोतवाली लालकुआं –

अभियुक्त पंकज सिंह गिरफ्तार

जगदंबा क्रेशर के पास अभियुक्त पंकज सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी शास्त्री नगर प्रथम, बिंदुखत्ता, उम्र 20 वर्ष को 52 टेट्रा पैक माल्टा मार्का के साथ गिरफ्तार किया गया।

मुकदमा अपराध संख्या 108/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया।

पुलिस टीम:-

• का0 कुबेर राणा।

• का0 मनीष कुमार।

• का0 गुरमेज सिंह।

Related Posts

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण