वीकेंड के दौरान रविवार को जनपद-नैनीताल का यातायात रहेगा डाइवर्ट, यह रहेगा शटल सेवा व्यवस्था

नैनीताल। विकेड के दौरान दिनांक 18.05.2025 को जनपद में पर्यटक वाहनों का दबाव अधिक होने पर ही समय प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

• बरेली रोड हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

• रूद्रपुर की ओर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन पंतनगर तिराहा (दिनेशपुर मोड, रुद्रपुर) से एनएच109 (नया हाईवे) होते हुए लालकुँआ से तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे व जो वाहन हल्द्वानी शहर की ओर आ जाते है उन्हें गन्ना सेंटर तिराहा से डायवर्ट कर बरेली रोड हल्द्वानी से तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जायेंगे।

• रामनगर, बाजपुर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन कालाढुंगी से मंगोली होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे। और कालाढूंगी रोड हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन ऊंचापुल और लालडांट से पनचक्की होते हुए जाएंगे।

• वीकेंड के दौरान रविवार को यात्रा रूट में – (हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को और पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी) की ओर भारी वाहनों का आवागमन प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

• पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहनों को समय प्रातः 09:00 बजे से 22:00 बजे तक जनपद सीमा पर रोका जाएगा। भवाली व भीमताल बाजार से हल्द्वानी को आने वाले भारी वाहनों को 01 बैंड से पीछे रोड के बांई ओर व एचएमटी तिराहा से अन्दर तथा पुलिस चौकी सलड़ी क्षेत्र में अमृतपुर मोड़ से अन्दर पार्क किया जायेगा।

• आवश्यक सेवा वाले भारी वाहनों का (जैसे दूध, फल, सब्जी, ईंधन, गैस,आदि) आवागमन समय 14:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक यात्रा रूट में प्रतिबन्धित रहेगा।

• काठगोदाम क्षेत्र में यातायात का दबाव अत्यधिक होने पर समय 15:00 बजे से नैनीताल और भवाली के मस्जिद तिराहा से मैदानी क्षेत्र को जाने वाले समस्त पर्यटक वाहन नंबर 01 बैंड व रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट होकर रूसी बाईपास प्रथम होते हुए वाया कालाढुंगी से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

• पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाली समस्त रोडवेज व केमू की बसें व टैक्सी वाहन अपने निर्धारित रूट से आयेंगे।

• नगर नैनीताल, भवाली, भीमताल एवं कैंचीधाम के लिए ट्रैफिक प्लान

• नगर नैनीताल के अन्दर पार्किंग स्थल भर जाने पर कालाढूंगी की ओर से आने वाले समस्त पर्यटक वाहनों को शहर के बाहर अस्थायी पार्किंग रूसी-1 व नारायण नगर कालाढुंगी रोड़ में रोक कर पार्क कराया जायेगा एवं वहां से शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल भेजा जायेगा।

• हल्द्वानी की ओर से आने वाले समस्त पर्यटक वाहनों को अस्थायी पार्किंग रूसी-2 हल्द्वानी रोड़ में पार्क कराया जायेगा एवं वहां से शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल भेजा जायेगा।

• नैनीताल एवं नम्बर-1 बैण्ड ज्योलिकोट की ओर से आने वाले एवं भवाली, कैंचीधाम की ओर जाने वाले समस्त पर्यटक वाहनों को रातीघाट मार्ग सैनेटोरियम भवाली पर पार्क कराया जायेगा व भवाली सैनेटोरियम से शटल सेवा के माध्यम से कैंचीधाम भेजा जायेगा।

• हल्द्वानी-भीमताल मार्ग से आने वाले समस्त पर्यटक वाहनों को विकास भवन भीमताल से संचालित शटल सेवा के माध्यम से कैंचीधाम, भवाली भेजा जायेगा।

समस्त पर्यटकों/आम जनमानस एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे उक्त रूट प्लान का अनुसरण कर नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर यात्रा करने का कष्ट करें।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन