नगर निगम चुनाव के लिए अब आम आदमी पार्टी से जिला अध्यक्ष सिरोही ने पेश की अपनी दावेदारी

हल्द्वानी। नगर निगम सीट आरक्षित होने बाद भाजपा और कांग्रेस ने दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की है, अब नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी भी मैदान में कूद चुकी है। आम आदमी पार्टी से जिला अध्यक्ष हर्ष सिरोही ने अपनी दावेदारी पेश की है। जिसके बाद नगर निगम चुनाव इस बाद रोचक और दिलचस्प होने की उम्मीद बढ़ गई है। आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष हर्ष सिरोही ओबीसी वर्ग से आते है, ऐसे में उन्होंने अपनी पार्टी से सबसे पहले दावेदारी पेश की है।बता दें कि आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष हर्ष सिरोही लंबे समय से पार्टी में सक्रिय है। जिसके बाद पार्टी ने भी उन्हें इनाम देते हुए नैनीताल जिले की कमान उनके हाथ में थमा दी। पार्टी के प्रति सक्रियता और ईमानदारी का फल अब पार्टी उन्हें नगर निगम में प्रत्याशी के तौर पर दे सकती है। फिलहाल आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष हर्ष सिरोही ने प्रदेश संगठन मंत्री डीएस कोटिल्या को अपना आवेदन पत्र सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से पार्टी की समर्पित भाव से सेवा करते आये है, उन्हें उम्मीद है कि पार्टी उनकी दावेदारी पर भरोसा कायम रखेगी।जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद हर्ष सिरोही ने घर-घर पहुंचकर लोगों को आम आदमी पार्टी और केजरीवाल की नीतियों के बारे में अवगत कराया है। पिछले कुछ समय से उन्होंने शहर और नगर निगम से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर केजरीवाल की 15 गांरटियों के बारे में जानकारी दी। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों के बारे में अवगत कराया। इसका फायदा हर्ष सिरोही को नगर निगम चुनाव में मिल सकता है। अब भाजपा-कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी भी नगर निगम चुनाव में कूद चुकी हैं, ऐसे में मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani
  • Related Posts

    गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

    लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से गौलापार क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों के दुग्ध उत्पादकों को करीब ढाई करोड़ धनराशि दुग्ध खरीद के 22 लाख रुपये…

    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

    • By Tanuja
    • September 24, 2026
    • 3 views
    गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    • By Tanuja
    • September 20, 2026
    • 12 views
    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 10 views
    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 11 views
    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 13 views
    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 11 views
    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार