पुलिसिंग में बेहतर नतीजे दो या कार्यवाही के लिए तैयार रहो, प्रहलाद मीणा ने अपराध समीक्षा में दी चेतावनी

नैनीताल। आज 23 अप्रैल 2025 को एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिस लाईन नैनीताल के सभागार में अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान सर्वप्रथम अधिकारियों तथा कर्मचारियों का सम्मेलन लेते हुए उनकी समस्याओं से रूबरू होकर समस्याओं का निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

तत्पश्चात गत माह में घटित अपराधों की समीक्षा करते हुए निम्न निर्देश निर्गत किये गए।

  • नाबालिक बच्चों की गुमशुदगी में लाए तेजी
    सभी सम्बन्धितों को निर्देशित किया कि नाबालिक बच्चों की गुमशुदगी मामलों को प्राथमिकता के आधार लिया जाय, इसे सभी अपनी जिम्मेदारी समझे तथा ऐसे मामलों को गम्भीरता से लेकर बरामदगी के प्रयास करें।
  • पुलिसिंग करें दुरूस्त
    सभी अधिकारी/कर्मचारी पुलिसिंग दुरूस्त करें, तथा मफरूर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी/पतारसी को मजबूत करें, इसके अतिरिक्त प्रत्येक थाना अपने क्षेत्र के वांछित अपराधियों की सूची तैयार कर कार्यवाही करें, साथ ही पुलिस को प्राप्त होने वाली गुप्त सूचनाओं पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों पर ईनाम घोषित करने की प्रक्रिया अपनाते हुए गिरफ्तारी के प्रयास किये जाय।

  • वारंट/ NBW तामील पर विशेष जोर

मुख्यालय द्वारा संचालित अभियान के तहत लंबित NBW पर त्वरित गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाय, कुर्की की कार्यवाही में कोई लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी, वारंट तामील में शिथिलता पर जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

  • ऑपरेशन सेनेटाईज के अन्तर्गत करें कार्यवाही
    सभी प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में बिना सत्यापन तथा अवैध रूप से निवास कर रहे लोगों के विरूद्ध ऑपरेशन सेनेटाईज के अन्तर्गत चैकिंग अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
  • यातायात व्यवस्था का करें उचित प्रबन्ध

गोष्ठी के दौरान एसएसपी नैनीताल द्वारा पर्यटन सीजन शुरू होने के दृष्टिगत वाहनों की आवजाही बढ़ने से यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो इस हेतु उचित यातायात प्रबन्धन व प्रमुख मार्गों में जाम की स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ करने, अवैध पार्किंग पर सख्त कार्यवाही करने व प्रवेश तथा निकास मार्गों की स्पष्ट व्यवस्था के साथ समय से यातायात प्लान जारी करने के निर्देश दिए गए।

ट्रैफिक ड्यूटी में लगे/अन्य कर्मचारियों को पर्यटकों के साथ शालीन और सहयोगात्मक व्यवहार रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पुलिस की सकारात्मक छवि बनी रहे।

  • शिकायतों/लंबित विवेचनाओं का त्वरित निस्तारण

आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें जिससे जनता का पुलिस पर विश्वास मजबूत हो तथा लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करें।

  • चोरी व चैन स्नेचिंग मामलों में त्वरित कार्यवाही
    चेन स्नेचिंग तथा घरों में चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में गश्त तथा चौकसी बरतने के साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए।
  • युवाओं को नशे से बचाने के लिए उठाएं कदम

SSP ने युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए पुलिस अधिकारियों को जागरूकता अभियान चलाने और नशे के सौदागरों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

  • साईबर ठगी के मामलों को गंभीरता से लेकर करें कार्यवाही

आगामी पर्यटन सीजन के दृष्टिगत ऑनलाईन होटल बुकिंग के नाम पर भी धोखाधड़ी की सम्भावनाएं अधिक बढ सकती है, जिस कारण पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। इस सम्बन्ध में साईबर सेल से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। होटल मालिकों को भी सतर्क करने के निर्देश दिए गए।

  • सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखी जाए

सभी अधिनस्थों को सोशल मीडिया पर धार्मिक और सांप्रदायिक सद्भाव को प्रभावित करने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

गोष्ठी के दौरान एसएसपी नैनीताल द्वारा अपराधों से निपटने हेतु नई रणनीति बनाने पर भी विचार विमर्श किया गया, एसएसपी ने दो टूक कहा कि अपराध अव्यवस्था या लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी थाना प्रभारियों को सख्ती से निर्देशित किया कि स्थिति को सुधारने हेतु तत्परता से कार्य करें।

मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी क्राईम / यातायात नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्र, सीओ सिटी हल्द्वानी नितिन लोहनी, सीओ नैनीताल प्रमोद साह, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, सीओ रामनगर सुमित पाण्डेय, निरीक्षक एलआईयू जितेन्द्र कुमार उप्रेती,आर0 आई0 रेडियो राजकुमार बिष्ट सहित सभी थाना/चौकी/शाखा/ यातायात/ सीपीयू प्रभारी एवम अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

    हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

    गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

    हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

    • By Tanuja
    • August 2, 2026
    • 3 views
    उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

    गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

    • By Tanuja
    • August 1, 2026
    • 4 views
    गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

    96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 8 views
    96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

    सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 11 views
    सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

    हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 7 views
    हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

    • By Tanuja
    • July 30, 2026
    • 8 views
    जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण