शिक्षा माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, कई बुकसेलर्स पर भी मुकदमा

देहरादून। नया शिक्षा सत्र शुरू होने जा रहा है शिक्षा माफिया भी अभिभावकों के साथ अब धोखाधड़ी कर रूपया लूट रहे हैं। देहरादून शहर में शिक्षा माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ कई बुक डिपो पर छापेमारी की।

सिटी मजिस्ट्रेट और तीन एसडीएम की चार टीमों ने मिलकर कईराजपुर रोड पर कई बुक सैलरी की दुकानों पर धावा बोला।

छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में अनियमितताएं पाई गईं, जिसमें जीएसटी चोरी, बढ़े हुए मूल्य पर किताबों की बिक्री, बिना बिल के नोटबुक और अन्य सामान बेचना, और बिना बारकोड वाली किताबों का विक्रय शामिल है।

अभिभावकों से मिल रही लगातार शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। शिकायतों में बताया गया कि शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों की किताबें केवल कुछ खास दुकानों पर ही मिलती हैं, जहां उनकी मनमानी कीमत वसूली जाती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी को सख्त निर्देश दिए थे कि शिक्षा माफियाओं पर कड़ा एक्शन लिया जाए। इस पर जिला प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।

डीएम ने साफ कहा है कि शिक्षा माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। यूनिवर्सल बुक हाउस पर हुई छापेमारी में सबसे बड़ा खुलासा हुआ। यहां बिना बारकोड वाली किताबें और जीएसटी चोरी से संबंधित सामग्री मिली। दुकान की समस्त बिल बुक को सीज कर दिया गया और बिना बारकोड वाली सभी किताबों को भी जब्त कर लिया गया है।

प्रशासन का कहना है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से अभिभावकों में राहत की भावना है। लंबे समय से अभिभावक शिक्षा माफियाओं की मनमानी से परेशान थे।

जीएसटी चोरी, फर्जी प्रकाशन के साथ ही कई किताबों के आईएसबीन नंबर नहीं हुए ट्रैकस्कूलों से गठजोड़ वाली प्रमुख दुकानों जिनकी अभिभावकों से अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही थी, पर हुई कार्रवाईअनियमिताएं पाए जाने पर तीन बुक सेलर दुकानदारों के खिलाफ संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज स्टॉकस, बिल बुक ज़ब्त किया है।

Related Posts

डिजिटल सिस्टम से ‘आंचल’ ब्रांड को मिलेगा नया मुकाम : सौरभ बहुगुणा

देहरादून। प्रदेश के डेयरी क्षेत्र को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल तथा…

ग्रीन, प्लास्टिक मुक्त रहेगी श्री केदारनाथ धाम यात्रा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। आस्था और श्रद्धा के महान पर्व के रूप में प्रतिष्ठित श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा हेतु आगामी 22 अप्रैल 2026 को विधि-विधान एवं सनातन परंपराओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश