पिथौरागढ़ से हल्द्वानी को आ रही केमू बस भवानी-हल्द्वानी हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी, कई लोग घायल

नैनीताल। भवाली—हल्द्वानी हाईवे पर केमयू की यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है।जानकारी के अनुसार आज बुधवार को अल्मोड़ा—भवाली—हल्द्वानी हाईवे पर दोपहर 3 बजकर 50 मिनट पर एक यात्री बस पलट गई। इस हादसे में बहुत से यात्रियों को चोटें आई हैं।

पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की ओर आ रही की यात्री बस के ब्रेक फेल हो जाने से बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि बस चालक शंकरनाथ की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। यह बस वीरभट्टी के पास मार्ग पर ही पलट गई। बस में चालक परिचालक सहित तकरीबन 30 लोग सवार थे। दुर्घटना में कुछ यात्रियों को मामूली चोट आई जिनको केमू की अन्य बस से हल्द्वानी को भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि वीरभट्टी पुल से पहले उक्त बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए जिस कारण बस अनियंत्रित अवस्था में आ गई लेकिन चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तो बस को पोल पर टकराकर रोकने की कोशिश की और इस दौरान बस मोटर मार्ग पर ही पलट गई। गनीमत रही की मामूली चोटों के साथ अधिकांश यात्री सकुशल बच निकले किसी भी यात्री को गंभीर चोटे नहीं आई। सूचना पर ज्योलीकोट चौकी के पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए और यातायात को सुचारु किया।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026

  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश