कल एम०बी० इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मिलित होने वाली बसों हेतु यह रहेगी रूट प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था

हल्द्वानी। बरेली रोड से आने वाली एवं कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाली समस्त बसों को तीनपानी से सीधे सिंधी चौराहा से रोडवेज चौराहा से तिकोनिया चौराहा होते डिग्री कॉलेज तिराहा से कुल्यालपुरा होते हुए एम०बी० इंटर कॉलेज गेट पर कार्यकर्ताओं को उतारकर सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा से महारानी होटल तिराहा होते हुए आवास विकास से ठंडी सड़क / बीरसिवा स्कूल से शीशमहल तक रोड के दोनों ओर पार्क करेंगे।

रामपुर रोड से आने वाली एवं कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाली समस्त बसों को एफ०टी०आई० तिराहा से डायवर्ट कर गांधी इंटर कॉलेज तिराहा होते हुए सिधी चौराहा होते हुए तिकोनिया से कॉलेज तिराहा से कुल्यालपुरा होते हुए एम०बी० इंटर कॉलेज गेट पर कार्यकर्ताओं को उतारकर सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा से महारानी होटल तिराहा होते हुए आवास विकास से ठंडी सड़क / बीरसिवा स्कूल से शीशमहल तक रोड के दोनों ओर पार्क करेंगे।

कालाढूंगी / रामनगर की ओर से आने वाली एवं कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाली समस्त बसों को लालडॉट तिराहा से मुखानी चौराहा से नहर कवरिंग रोड होते हुए महेन्द्र सिंह अधिकारी जी के प्लाटिंग एरिया में पार्क करेंगे अथवा कालाढुंगी तिराहा से रोडवेज चौराहा होते हुए तिकोनिया से कॉलेज तिराहा से कुल्यालपुरा होते हुए एम०बी० इंटर कॉलेज गेट पर कार्यकर्ताओं को उतारकर सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा से महारानी होटल तिराहा होते हुए आवास विकास से ठंडी सड़क / बीरसिवा स्कूल से शीशमहल तक रोड के दोनों ओर पार्क करेंगे।

चोरगलिया रोड / पर्वतीय क्षेत्र की ओर से आने वाली एवं कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाली समस्त बसों को चोरगलिया रोड से नारीमन तिराहा से हाईडिल तिराहा से आवास विकास तिराहा होते हुए कॉलेज तिराहा से कुल्यालपुरा होते हुए एम०बी० इंटर कॉलेज गेट पर कार्यकर्ताओं को उतारकर सरस्वती रॅस्टोरेंट तिराहा से महारानी होटल तिराहा होते हुए आवास विकास से ठंडी सडक/बीरसिवा स्कूल से शीशमहल तक रोड के दोनों ओर पार्क करेंगे। ठंडी सडक और बीरसिवा से शीशमहल तक पार्किंग भर जाने पर कार्यक्रम में सम्मलित होने वाली बसों को महेन्द्र सिंह अधिकारी जी के प्लाटिंग एरिया में पार्क की जायेंगी।

पार्किंग व्यवस्था-

  • वीवीआईपी/पुलिस/प्रशासन के अधिकारियों/आयोजनकर्ताओं/पत्रकार बंधुओं हेतु पार्किंग एम०बी० इंटरकालेज मुख्य मैदान

बसों हेतु पार्किंग-

1. ठंडी सड़क (50 बस)

2. वीरशिवा स्कूल से शीशमहल तक रोड के दोनों ओर(50 बस)

3. महेंद्र सिंह अधिकारी प्लाटिंग एरिया, महिला डिग्री कॉलेज के पीछे(75 बस)

जनता पार्किंग हल्के वाहन-

1. परख इमेजिंग सेंटर/ठंडी सड़क ( 200 कार)

2. बीरशिवा स्कूल(30 कार 100 बाइक)

3. क्वींस पब्लिक स्कूल(50 कार)

4. महिला डिग्री कॉलेज(500 बाइक)

जीरो जोन / बैरियर ड्यूटी-

  • जगदम्बा नगर पानी की टंकी से कुल्यालपुरा चौराहा की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
  • कलावती चौराहा नवाबी रोड से कुल्यालपुरा चौराहा की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
  • तिकोनिया चौराहा से कैनाल रोड होते हुए कुल्यालपुरा चौराहा की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
  • डिग्री कॉलेज तिराहा से कुल्यालपुरा चौराहा की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
  • सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा से कुल्यालपुरा चौराहा की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पुर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

Related Posts

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण