यहां तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने 6 लोगों को रौंदा, 4 लोगों की मौके पर ही मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

देहरादून। राजपुर रोड पर साईं मंदिर के पास बुधवार रात एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने सड़क पर पैदल चल रहे मजदूरों को रौंद दिया। इस हादसे में चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को दून अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने इस हिट एंड रन मामले में कार की तलाश के लिए पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी है। कार के चंडीगढ़ नंबर की होने की जानकारी मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार रात राजपुर से घंटाघर की ओर तेज रफ्तार में आ रही मर्सिडीज कार ने साईं मंदिर के पास पैदल चल रहे मजदूरों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार ने एक स्कूटी और बाइक को भी टक्कर मारी और फरार हो गई। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी पर सवार दोनों लोग सड़क पर बिखरकर गिर गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने ऑटो और विक्रम की मदद से घायलों को दून अस्पताल भेजा। हालांकि, तीन मृतकों की पहचान मौके पर ही हो गई। एक अन्य घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

हादसे में मारे गए मजदूरों की पहचान 30 वर्षीय मंशाराम, 35 वर्षीय रंजीत, 40 वर्षीय बालकरण और दुर्गेश के रूप में हुई है। ये सभी मजदूर पास में निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रहे थे और राजपुर क्षेत्र में ही रहते थे।

घायलों में मोहम्मद शाकिब और धनीराम शामिल हैं। मोहम्मद शाकिब बिहार का रहने वाला है और धनीराम हरदोई (यूपी) का निवासी है। इन दोनों को नगर निगम के पूर्व पार्षद संजय नौटियाल ने अपनी कार से दून अस्पताल पहुंचाया।

हादसे के बाद, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप और एसएसपी अजय सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार मर्सिडीज कार की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही, पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही कार सवारों की पहचान करने का दावा कर रही है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी बने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति, आज से संभालेंगे अतिरिक्त जिम्मेदारी, नियमित कुलपति की नियुक्ति तक रहेगा दायित्व

देहरादून। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी को कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह…

उत्तराखंड के शिवम् ढौंडियाल का सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के लिए चयन

देहरादून। उत्तराखंड के एग्रोप्रेन्योर, पर्यावरणविद् एवं विकास पेशेवर शिवम धौंडियाल का प्रतिष्ठित सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के प्रथम बैच के लिए चयन हुआ है। दुनिया के 35 देशों से प्राप्त करीब 1,200…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 4 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 14 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार