एसपी सिटी हल्द्वानी ने थाना चोरगलिया का किया वार्षिक निरीक्षण, दिए कई कड़े निर्देश

हल्द्वानी। दिनांक 11.03.2025 को प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी द्वारा थाना चोरगलिया का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

  • सर्वप्रथम राजेश जोशी थानाध्यक्ष चोरगलिया द्वारा थाने के सभी भवन व मालखाने का भ्रमण व निरीक्षण करवाया गया।
  • थाना कार्यालय/परिसर में साफ सफाई अच्छी पायी गयी।
  • थाना में उपस्थित पुलिस कर्मियों को शस्त्रों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथा पुलिस अधिकारी / कर्मचारियों द्वारा शस्त्रों को खोला व जोडा गया। निर्देशित किया गया कि किसी भी आकस्मिक स्थिति हेतु तैयारी के लिए पुलिस कर्मियों को लगातार शस्त्राभ्यास कराते रहें।
  • थाना अभिलेखों को चैक किया गया। निर्देशित किया गया कि थाने के महत्वपूर्ण रजिस्टर ग्राम अपराध रजिस्टर एवं त्योहार रजिस्टर को अप टू डेट किया जाए।
  • महिला हेल्पडेस्क का निरीक्षण किया गया। हेल्पडेस्क में नियुक्त पुलिस कर्मियों को प्राप्त होने वाली शिकायतों का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए गए।
  • आवासीय भवन जिनकी मरम्मत करने की आवश्यकता है, उनका प्रस्ताव बनाकर भेजें तथा निर्माणाधीन टाइप 2 के आवस की जानकारी ली गई तथाआवास को सही ढंग से बनाने के निर्देश दिए गए।
  • सभी माल मुकदमाती व मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित वाहनों को चैक किया गया। थाना प्रभारी को सभी माल मुकदमाती का मा०न्यायालय से उचित प्रक्रिया द्वारा शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए।
  • थाने पर प्राप्त होने वाली ऑनलाईन शिकायतों, अन्य शिकायती प्रार्थना पत्रों को चैक करने पर सभी प्रार्थना पत्र अध्यावधिक पाए गए। निर्देशित किया गया कि जो भी ऑनलाइन प्रार्थना पत्र क्या अन्य पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होते हैं तो उनका तत्काल निस्तारण किया जाए।
  • आपदा के सभी उपकरणों को चैक किया गया, सभी उपकरणों का बेहतर रख रखाव करने के दिशा–निर्देश दिए गए।
  • सभी अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया। सभी की समस्याओं का समाधान किया गया। सभी कर्मियों को बीट पुलिसिंग को प्रभावी करने तथा आगामी होली पर्व के दृष्टिगत थाना क्षेत्र में अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बीट बुक को अपडेट करने तथा किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल उस स्थान पर जाकर तस्दीक करने के निर्देश दिए।
  • सम्मेलन के दौरान थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि थाने में मौजूद समस्त कर्मचारियों को टास्क निर्धारित करते हुए जिम्मेदारी दी जाए तथा मौजूद कर्मचारियों को निर्देश किया गया कि अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ करें।
  • आगामी त्योहारी सीजन के दृष्टिगत अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी संभ्रांत व्यक्तियों एवं सीएलजी मेंबरों के साथ मीटिंग कर ली जाए।
  • पुलिस मुख्यालय स्तर से या एसएसपी महोदय के निर्देशन में चलाए जा रहे समस्त अभियानों में विशेष ध्यान देते हुए अधिक से अधिक कार्यवाही करें, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

निरीक्षण के दौरान राजेश जोशी थानाध्यक्ष चोरगलिया, समेत सभी चौकी/थाने के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश